Home Breaking News वणी मे अवैध सुगंधित तंबाखु,गुटखा की तश्करी धडल्ले सुरू

वणी मे अवैध सुगंधित तंबाखु,गुटखा की तश्करी धडल्ले सुरू

110

वणी मे अवैध सुगंधित तंबाखु,गुटखा की तश्करी धडल्ले सुरू

बडे मगरमच्छ को छोडकर,छोटे पानठेलो पर कारवाई क्यो ?

वणी : महाराष्ट्र सरकार द्वारा सुगंधित तंबाखु,गुटखा,मिठी सडी सुपारी,खर्रा बिक्री खरेदी पर पाबंदी लगाने के बावजूद भी यवतमाल जिले के वणी तहसिल मे सुगंधित तंबाखु की अवैध खरेदी,बिक्री धडल्ले से सुरू है।
बताया जा रहा कि वणी शहर मे पिछले कुछ वर्ष से बडे बडे राज्य से अवैध सुगंधित तंबाखु,गुटखा खेप तश्करो के माध्यम से बडे प्रमाण पर लाया जा रहा है।

शहर मे गुटखा,खर्रा,तंबाखु का सेवन करने वाले शौकीन नौजवान,बुढे,बच्चे,महीला को उंची दाम मे बेचा जा रहा है।

युवा पिढी मे लत लगने के कारण लोग तंबाखु,गुटखा खरेदि के लिए तश्करो को उंची किमत भी अदा कर रहे है।गुटखा,तंबाखु मे मिश्रीत  खतरनाक निकोटीन पदार्थ के सेवन करने से मनुष्य को बिमारी से मौत का आईना देखना पड रहा।

राज्य मे प्रतिवर्ष गुटखा,तंबाखु सेवन करने वाले व्य्कतीयो मे मौत का ग्राफ भी बढ रहा।
जिसके कारन महाराष्ट्र शासन ने राज्य भर मे प्रतिबंधित सुगंधित तंबाखु,गुटखा,के अवैध खरेदी,बिक्री,तश्करी करनेवालो पर रोक लगाने के लिए खाद्य अन्न औषध विभाग (एफडीए)के अलावा जिला तथा तहसिलो मे पुलिस प्रशासन को भी पकडकर कारवाई करने का अधिकार दिया है।

परंतु वणी तहसिल उपविभागीय विभाग पिछले कुछ वर्ष से अवैध तंबाखु,गुटखा,पर बडी कारवाई नही होने से दोनो विभाग मे कारवाई मे लचिलता को देखकर नागरीको के बीच प्रशासन के प्रति सवाल उठना सुरू हुआ।

वणी शहर मे कुछ सफेदपोश नेता,पुलिस थाना,उपविभागीय विभाग और फुड विभाग के साठगांठ से आंतरराज्य की टोली अवैध तंबाखु,गुटखा तश्करी का नेटवर्क फैला रखा है।लेकिन पुलिस प्रशासन और फुड विभाग द्वारा बडे मगरमच्छ को छोडकर छोटे पान टपरी मे कारवाई केवल दिखावे के लिए कर रहे है।बडे मगरमच्छो पर फुड विभाग तथा पुलिस प्रशासन की बडी कारवाई नही होने की यह खबर मिडिया मे बार बार प्रकशित हो रही है।परंतु सभी के साठगांठ से अवैध सुगंधित तंबाखु,गुटखा तश्करी बिक्री खरेदी धडल्ले से सुरू हे।

वणी शहर तथा ग्रामीणो  क्षेत्र मे पुलिस के नाक के नीचे थाना मार्ग पर,सिंधी काॅलणी, जनता स्कुल, गांधी चौक, विरानी टाकीज के पास दुकान तथा पान ठेलो मे खुलेआम सिगरेट, गुटखा,तंबाखु,मिठी सुपारी,पान मसाला,मजा,खर्रापन्नी बेची जा रही है।

वणी शहर ग्रामीणो मे सिगरेट, गुटखा,तंबाखु कि अवैध बिक्री के कारण युवापिढी के साथ नाबालिक युवा,युवती भी गुटखा,खर्रा,तंबाखु के लत के आदि हो रहे है।लत के शिकार मे बिमारी से देश मे हरवर्ष लाखो युवाओ की मौत हो रही है।

वही गुटखा,तंबाखु,के बडे तश्करी से महाराष्ट्र शासन के राज्य सरकार को करोडो रू कि टॅक्स चोरी हो रही है।वणी शहर के सामाजिक कार्यकर्ता तथा नागरीको ने अवैध सुगंधित तंबाखु,गुटखा बिक्री, खरेदी,तश्करी पर रोक लगाने कि मांग यवतमाल जिला प्रशासन से कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here