Home Breaking News माजरी पुलिस ने अपराधियों पर कसा लगाम कहना सुरु किया

माजरी पुलिस ने अपराधियों पर कसा लगाम कहना सुरु किया

119

माजरी पुलिस ने अपराधियों पर लगाम कसना सुरु किया


माजरी :
भद्रावती तहसील के माजरी पुलिस थाना में बढ़ते अपराध को देखकर चंद्रपुर जिला पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन के मार्गदर्शन में माजरी थानेदार अमित पाण्डे ने कोयला ॵर भंगार चोरी करने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए दर्जन से अधिक कुख्यात अपराधियों पर करवाई कर बढ़ते अपराध  पर लगाम कस दिया है.जिले का कुख्यात आरोपी शाहरुख उर्फ गुड्डु अशलम शेख उम्र 25 वर्ष नि. बांदा दफाई माजरी कॉलरी जिसके ऊपर हत्या, चोरी, मारपीट, डकैती जैसे गम्भीर आरोप के मामले में दो दर्जन से अधिक अनेक थानों चन्द्रपुर,घुग्घुस, पडोली, भद्रावती, वरोरा, माजरी तथा वणी जिला यवतमाल मुकदमा दर्ज है.नव नियुक्त माजरी थानेदार अमित पाण्डे ने 8 सितम्बर को हथियार दिखाकर लूटपाट, भंगार चोरी के मामले में गिरफ्तार कर कारवाई की है.नवनियुक्त थानेदार द्वारा गैर कानूनी कामो पर लगाम लगाने से क्षेत्र के निवासियों व वेकोलि सुरक्षा कर्मियों ने फिलहाल राहत की सांस ली है,वहीं अपराधियों में कानून का खौफ होने के साथ अवैध धन्धो पर भी लगाम लग चुका है.फिलहाल वेकोलि सुरक्षाकर्मी को हथियार का डर दिखाकर पाँच हजार नगदी लूटने के साथ भंगार चोरी के मामले में कुख्यात शाहरुख उर्फ गुड्डु अशलम शेख की पांचवें आरोपी के रूप में रविवार को छापा मारकर गिरफ्तार किया गया ,जिसकी जाँच उपविभागीय पुलिस अधिकारी नयोमी साटम के मार्गदर्शन में थानेदार अमित पाण्डे कर रहे हैं.
” माजरी थानाक्षेत्र के अन्तर्गत बढ़ते हुए अपराध को रोकने के लिये जिला पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन व उप विभागीय पुलिस अधिकारीनयोमी साटम के निर्देश के अनुसार ही गैरकानूनी काम करने वालों व रेत माफियाओं, भंगार चोर,जुआ-सट्टा तथा चोरी व अन्य गम्भीर आरोप में वांछित कुख्यात बदमाशों पर नागरिक सुरक्षा के दृष्टि से बाधाओं के बावजूद कारवाई जारी रहेगी.
अमित पाण्डे ,थानेदार(माजरी थानाक्षेत्र)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here