Home Breaking News यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर घुग्घुस ट्राफिक पुलिस...

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर घुग्घुस ट्राफिक पुलिस की कार्रवाई

106

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर घुग्घुस ट्राफिक पुलिस की कार्रवाई


मोहीम में 27 वाहन चालक पर ट्राफिक पुलिस ने कि कार्रवाई


घुग्घुस:नए वर्ष में यातायात नियमों का पुरी तरह पालन नहीं करने, शराब पीकर वाहन चालाने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ घुग्घुस पुलिस ने कार्रवाई की है। घुग्घुस मे सुरू मोहीम के दौरान ट्रैफिक नियंत्रण पुलिस ने 27 शराबी वाहन चालकों पर कार्रवाई की है।
31 दिसंबर और नए वर्ष के खुशी के लिए युवा वर्ग शराब पीकर अंधाधुंध गाड़ी चलाते हैं। ट्राफीक पुलिस द्वारा दिए गए यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं। जिला पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन के निर्देश पर घटणा में अंकुश लगाने के लिए 29 से 31 दिसंबर तक सभी पुलिस थाना अंतर्गत अभियान चलाया गया।इस अभियान में तीन दिनों में 27 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ घुग्घुस पुलिस ने कार्रवाई की गयी।इसी दौरान दिसंबर माह में यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले 381 वाहन चालकों पर घुग्घुस ट्राफिक पुलिस कार्रवाई की गई है।
यह कार्रवाई घुग्घुस थानेदार श्याम सोनटक्के के मार्गदर्शन में परिवहन विभाग के ए.एस.आए. विनोद लोखंडे, राहुल मसादे, इस्माइल पठान, मंगेश नागरकर, रवींद्र शेंडे, मंगेश हिवरकर,स्वप्निल ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here