Home Breaking News घुग्घुस से रेत परिवहन में तीन ट्रक पर महसूल कि कार्रवाई

घुग्घुस से रेत परिवहन में तीन ट्रक पर महसूल कि कार्रवाई

138

घुग्घुस से रेत परिवहन में तीन ट्रक पर महसूल कि कार्रवाई



पकड़े गए तीन ट्रक पर चार लाख से अधिक का जुर्माना


घुग्घुस : शहर में 7 मई कि रात चंद्रपुर तहसीलदार विजय पवार के आदेश पर महसूल कि टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। रात पेट्रोलिंग के दौरान तडके 1:30 बजे घुग्घुस वणी मार्ग पर राजीव रतन रेल्वे गेट परीसर में महसूल को तीन ट्रक संदिग्ध हालात पर वणी कि ओर जाते समय दिखाई दिया।
ट्रक क्र MH32 AJ4442(एकता ट्रेडर्स 16 चक्का) MH 29 BD5400(विजीडी ट्रेडर्स 16 चक्का), MH27BX7209(ए.के ट्रेडर्स 14 चक्का)महसूल टीम द्वारा तीनों को रोककर तलाशी लेने पर दो ट्रक में चालक के पास रायल्टी मौजूद थी यह ट्रक से यवतमाल में रेत पहुंचाने कि जानकारी मिली।।बचे एक ट्रक मे चालक के पास कोई रायल्टी नहीं थी।जो अन्य जिले से थी। बताया जाता है कि चंद्रपुर जिले से यवतमाल जिले में बीते कुछ महीने से रेत पहुंचाने का कार्य धड़ल्ले से चल रहा है।
यह कार्रवाई महसूल अधिकारी चंद्रपुर से डाॅ.सचिन खंडारे (नायब तहसीलदार)मंडल अधिकारी प्रकाश सुर्वे, श्याम कराते (तलाठि) महसूल के टीम ने मिलकर कि है। पकड़े गए तीनों ट्रक को घुग्घुस पोलीस स्टेशन में खड़े रखकर दंडात्मक कार्रवाई की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here