Home Breaking News घुग्घुस के फल विक्रेता में जमीन,कचरा विवाद को लेकर खुनी हमला

घुग्घुस के फल विक्रेता में जमीन,कचरा विवाद को लेकर खुनी हमला

205

घुग्घुस के फल विक्रेता में जमीन,कचरा विवाद को लेकर खुनी हमला



एक ने दुसरे पर किया सत्तुर से वार


घुग्घुस : महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम बस स्टैंड परीसर मे दो फल विक्रेता मे जमीन हड़पने तथा दुकान के बाजु कचरा फेंकने मुद्दे को लेकर आपसी झगड़ा सुरु हुआ। धीरे-धीरे यह विवाद इतना बढ गया कि दोनो मे एक दूसरे को मारा-पीटी करनें बाद जान से मारने के लिए नारीयल छिलने के सत्तुर से खुनी जंग सुरु हो गई।

घटणा मंगलवार रात 9 बजे मरापनि बस स्टैंड परीसर में फल विक्रेता मोहम्मद इरशाद राईन(38) ने अपने दुकान के बाजुवाले जमीन पर दुसरे फल विक्रेता मोहम्मद तवरेज (25) को कचरा फेंकने के लिए हमेशा मना कर रहा था। लेकिन दुकान के लिए अपनाएं गई सरकारी जमीन पर किसी अकेले व्यक्ति का हक्क नही होता। इस बात को लेकर दोनों मे झगड़ा,मारपीट सुरु हुआ। देखते देखते यह विवाद इतना बढ गया कि दोनो एक दूसरे को जान से मारने के लिए उतारु हो गए।

इस खुनी जंग में आरोपी मोहम्मद तवरेज ने मोहम्मद इरशाद राईन के सर पर नारीयल छिलने के सत्तुर से वार कर दिया। ज़ख्म बड़ा होकर  खुन से लतपत हुए इरशाद राईन को गंभीर अवस्था में प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल किया गया। प्राथमिक उपचार मे कटे ज़ख्मो को सात टांकें से सिकर खुन को किसी तरह रोका गया।उसके बाद आगे के इलाज लिए चंद्रपुर सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया।अभी इलाज चंद्रपुर मेहरा अस्पताल में चल रहा हालत थोड़ी नाज़ुक बताई जा रही हैं।

आरोपी गुन्हा करने बाद घुग्घुस पुलिस को आत्मसमर्पण किया है। घटणा स्थल पंचनामा करने बाद पुलिस ने आरोपी मोहम्मद तवरेज पर भारतीय दंड संहिता के तहत कलम 307 तथा नए कलम नुसार धारा 109 का मामला दर्ज किया है।आगे कि जांच घुग्घुस पुलिस निरीक्षक प्रकाश राउत के मार्गदर्शन में एपीआय प्रफुल्ल डवले कर रहे हैं। घटणा के दुसरे दिन चंद्रपुर पुलिस टीम घटनास्थल में पहुंचकर मामले कि पुरी जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here