
घुग्घुस शहर में 1500 वा ईद-मिलादुन्नबी
त्यौहार मनाया गया।
नाते ए पाक,सलाम,शेर ,पढ़ते हुए,नारे के साथ लोग झुम रहे थे।
घुग्घुस :
चंद्रपुर जिले के घुग्घुस शहर में हर साल कि तरह इस साल भी इस्लाम धर्म में पैगंबर मोहम्मद मुस्तफा सल्लाहो-अलैह- व-सल्लम के 1500 वा सालाना जन्मदिन के मौके पर ईद ए मिलादुन्नबी का त्यौहार बडे हर्षोल्लास से मनाया गया।
शहर में सुबह और शाम के समय दो प्रमुख ठिकाने से आतीषबाजी ,घोड़े के साथ विशाल जुलूस निकालकर मोहम्मद का मिलाद धुमधाम से मनाया गया।
शहर मे सुरुवात कि पहली रैली सुबह चांद शहा वली बाबा के दरगाह से निकलती है। वही दुसरी रैली, शाम जमाल ए मिल्लत नई मस्जिद घुग्घुस से निकलकर दोनों का समापन जुने घुग्घुस नुरी जामा मस्जिद में हुआ।
सडक,चौराहे,गली गली,घर घर मे जगह जगह मुस्लिम बंधु, तथा सर्वधर्म समाज द्वारा मिठाई,पूलाव, बिस्किट,चाकलेट,थंडा,लड्डू,पाणी बांटी गई।
इस वर्ष यादे हुसैन कमेटी द्वारा जुलूस में विशेष:त यह रखी थी कि डीजे साउण्ड सिस्टम में केवल नात,सलाम,के साथ साथ मुस्लिम धार्मिक शेर पढ़ते हुए नारे के साथ केवल रश्क कर रहे थे।
हाफ़िज़ नज़ीर अहेमद(अकोला),हाफीज अम्मार रजा कादरी(नागपुर),फैज रजा कादरी (नागपुर),हाफीज शमीम रजा,(घुग्घुस),गुलाम अहेमद रजा पुरानी(चंद्रपुर) अदी ने नात ए मुस्तफा के साथ साथ समाजिक शेर पढी है।










