Home Breaking News घुग्घुस में युवक ने वर्धा नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी

घुग्घुस में युवक ने वर्धा नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी

180

घुग्घुस में युवक ने वर्धा नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी



बेलोरा पुल पर मोटरसाइकिल खड़ी कर 35 वर्षीय प्रफुल रसाड़ ने उठाया कदम; घटना से इलाके में मचा हड़कंप


घुग्घुस, 9 सितंबर 2026। घुग्घुस शहर से सटे बेलोरा स्थित वर्धा नदी के पुल पर बुधवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। घुग्घुस निवासी प्रफुल अशोक रसाड़ (35) ने अपनी पल्सर मोटरसाइकिल पुल पर खड़ी करने के बाद कथित तौर पर वर्धा नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रफुल रसाड़ बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल लेकर बेलोरा स्थित वर्धा नदी के पुल पर पहुंचे। उन्होंने पुल पर मोटरसाइकिल खड़ी की और इसके बाद अचानक नदी में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही घुग्घुस पुलिस मौके पर पहुंची और नदी में युवक की तलाश के लिए अभियान शुरू किया। घटना की जानकारी फैलते ही पुल पर नागरिकों की बड़ी भीड़ जमा हो गई।

घटना के पीछे की वजह अब भी रहस्य

प्रफुल रसाड़ ने आखिर यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। क्या वह किसी मानसिक तनाव या अन्य परेशानी से गुजर रहे थे, इस दिशा में भी पुलिस जांच कर रही है। घटना की वास्तविक वजह का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

बताया गया है कि प्रफुल रसाड़, अशोक रसाड़ के छोटे पुत्र हैं। अशोक रसाड़ घुग्घुस नगर पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारी बताए जा रहे हैं। इस घटना से रसाड़ परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है।

फिलहाल वर्धा नदी में प्रफुल रसाड़ की तलाश जारी है और घुग्घुस पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here