गढचांदुर उद्योग क्षेत्र में घुग्घुस के तांबा चोर कि टोली सक्रिय
घुग्घुस स्क्रप व्यापारी मे तांबा कि खरेदी बिक्री
घुग्घुस : पिछले महीने में बुद्धा कंपणी से करोड़ों रू का लोहा और महेंगे समान चोरी करने के मामले में दो डझन से अधिक लोग सामिल होने के बावजूद अभी तक केवल पांच आरोपीयो पर पुलिस में मामला दर्ज होकर चंद्रपुर जिला न्यायालय के आदेश बाद सभी आरोपी को जिला कारागृह मे भेज दिया गया है।
परंतु कंपनी से करोड़ों रुपए लोहा चोरी होने का मामला पुलिस में अभी तक सुलझा ही नही था कि इस गिरोह का नाम तांबा चोरी में फिर सामने आ रहा।
घुग्घुस में करोड़ों रु लोहा चोरी करने वाले कि टोली अब गढचांदुर के उद्योग क्षेत्र में सक्रिय होकर रात सैकड़ों किलो तांबा चोरी कर रहे हैं।जिसे घुग्घुस के स्क्रप व्यापारी को आधे किमत पर बेचा जा रहा। गढचांदुर पुलिस और उद्योग कंपनी के अधिकारी, पदाधिकारी तथा सुरक्षा रक्षक के सांठगांठ से तांबा चोरी धड़ल्ले से सुरु है। नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन से तांबा चोरी करने वाले घुग्घुस टोली पर कडी करने कि मांग कर रहे।
चुनाव बाद गिरोह में शामिल छोटे,बड़े,राजकिय पक्ष जुड़े अन्य लोगों पर भी चंद्रपुर पुलिस द्वारा शिकंजा कसने कि आशंका जताई जा रही है।