चंद्रपुर के बाद घुग्घुस में भी बनेगा निकोटीन एनॉनिमस का स्व-सहायता समूह
चंद्रपुर | विशेष रिपोर्ट
तंबाखूजन्य पदार्थों की लत से जूझ रहे लोगों के लिए एक बड़ी और सराहनीय पहल सामने आई है। निकोटीन एनॉनिमस एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जो तंबाखू और निकोटीन की आदत छोड़ने में लोगों की सहायता करती है। इसी संस्था के अंतर्गत चार वर्ष पूर्व चंद्रपुर में “जीवन आशा समूह” की स्थापना की गई थी।
यह समूह नियमित रूप से प्रत्येक रविवार सुबह 9:30 बजे एस.पी. कॉलेज, चंद्रपुर में बैठक आयोजित करता है। चंद्रपुर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में जो लोग गुटखा, खैनी, मावा, सिगरेट, तंबाखू जैसी घातक आदतों को छोड़ना चाहते हैं, उनके लिए यह समूह संजीवनी साबित हो रहा है।
बल्लारपुर में भी शुरुआत
तंबाखू मुक्ति अभियान को और विस्तार देते हुए 13 दिसंबर से बल्लारपुर में “आशा निका समूह” नाम से एक नया स्व-सहायता समूह प्रारंभ किया गया है।
अब घुग्घुस में भी बनेगा स्व-सहायता समूह
इसी कड़ी में अब घुग्घुस शहर में भी निकोटीन एनॉनिमस का स्व-सहायता समूह गठित किया जा रहा है। इस समूह का उद्देश्य तंबाखूजन्य पदार्थों की लत से ग्रस्त लोगों को मानसिक, सामाजिक और नैतिक सहयोग प्रदान कर उन्हें इस घातक आदत से मुक्त कराना है।
जो लोग स्वयं या अपने किसी परिजन के लिए तंबाखू, गुटखा, मिस्त्री, सिगरेट जैसी आदत छोड़ना चाहते हैं, वे इस समूह से जुड़कर पूर्णतः निःशुल्क सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
संपर्क करें।
📞 अतुल बी. – 9960005815
विशेषज्ञ मार्गदर्शन
इस महत्वपूर्ण बैठक में नाशिक से पधारे डॉ. प्रमोद महाजन ने उपस्थित लोगों को मार्गदर्शन किया और तंबाखू छोड़ने के लाभों पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यकर्ताओं का योगदान
इस अभियान को सफल बनाने में तुलशीदास के., योगेश बी., दिवाकर यू., रजत डब्लू., श्यामसुंदर बी., सुरेश डी., बालू सी., प्रणव एस., अमोल एम., योगेश एन., राजू एम., मनोज के., बंडू बी., बाबा के., मारुति टी., हरिश्चंद्र के., गजानन एच., बाबूराव बी., शंकर डब्ल्यू., माधव एस., अनुप डब्लू. सहित निकोटीन एनॉनिमस के अनेक कार्यकर्ताओं ने सराहनीय परिश्रम किया।