Home Breaking News चंद्रपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

चंद्रपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

35

चंद्रपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस



माता महाकाली मंदिर में दर्शन कर भाजपा प्रचार का किया शुभारंभ



चंद्रपुर | 04 तारीख
चंद्रपुर महानगरपालिका चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के प्रचार के सिलसिले में राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री  देवेंद्रजी फडणवीस आज चंद्रपुर नगरी में पहुंचे। उनके आगमन के अवसर पर चंद्रपुर के आराध्य दैवत माता महाकाली मंदिर में पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आदरपूर्वक स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के चंद्रपुर आगमन से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और नया जोश देखने को मिला। माता महाकाली के दर्शन कर भाजपा उम्मीदवारों के प्रचार का शुभारंभ होने से पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में विजय का आत्मविश्वास और भी मजबूत हुआ है।

इस अवसर पर आमदार देवराव भोंगळे ने यह भी कहा गया कि
“मेरे पैर में चोट होने के कारण मैं आज की रैली में प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं हो सका”, लेकिन भले ही मैं शारीरिक रूप से उपस्थित न रहूं, मन और विचारों से मैं सभी भाजपा उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं के साथ हूं।”
प्रमुख नेता रहे उपस्थित
इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ
जिले के पालकमंत्री डॉ. अशोकजी उईके,
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री, विधायक सुधीरभाऊ मुनगंटीवार,
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज भैय्या अहिर,
विधायक किशोर जोरगेवार,
विधायक बंटी भांगडिया,
विधायक करण देवतळे,
सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here