गोवंशों की अमानवीय तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
चंद्रपुर | पोर्टल न्यूज़
शेगांव पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत भिवकुंड इलाके में नाकाबंदी कर गोवंशों की अमानवीय व अवैध तस्करी करने वालों के खिलाफ स्थानीय अपराध शाखा (LCB), चंद्रपुर ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 6 गोवंश (बैल) को सुरक्षित मुक्त कराया और तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा एक पिकअप वाहन जब्त किया।
पुलिस की सतर्क नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन MH-49 BZ-1769 को रोका गया। जांच में पाया गया कि वाहन में गोवंशों को बेहद क्रूर तरीके से ठूंस-ठूंस कर भरा गया था, जो स्पष्ट रूप से कानून का उल्लंघन है। मौके पर ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
🔹 जब्त सामग्री
6 नग गोवंश (बैल)
पिकअप वाहन क्रमांक MH-49 BZ-1769
➡️ कुल जब्त माल की अनुमानित कीमत: ₹7,20,000/-
🔹 गिरफ्तार आरोपी
महेश सूर्यभान लोंढे (38 वर्ष) – चालक
निवासी: गोरेवाडा, नागपुर
राहुल अरुण वानखेडे (23 वर्ष)
निवासी: हिंगणा, नागपुर
सचिन वैद्य
निवासी: कोंढा, तहसील नागभीड़, जिला चंद्रपुर
आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत शेगांव पुलिस थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में गोवंश तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका से भी इंकार नहीं किया जा रहा है।
🔹 स्थानीय अपराध शाखा की सराहनीय कामगिरी
इस पूरी कार्रवाई को स्थानीय अपराध शाखा, चंद्रपुर ने अंजाम देकर एक बार फिर साबित कर दिया है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है।
👉 गोवंशों के प्रति अमानवीयता और तस्करी करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ऐसा संकेत इस कार्रवाई से स्पष्ट रूप से मिलता है।