Home Breaking News वणी तंबाखू तस्करी मामला: पुलिस पर गंभीर आरोप

वणी तंबाखू तस्करी मामला: पुलिस पर गंभीर आरोप

31

वणी तंबाखू तस्करी मामला: पुलिस पर गंभीर आरोप



दोषी जांच अधिकारी को निलंबित करने की मांग, युवासेना का 48 घंटे का अल्टीमेटम


वणी | यवतमाल :
वणी शहर में पकड़ी गई सुगंधित तंबाखू तस्करी के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है।
इस प्रकरण में पुलिस की संदिग्ध कार्यप्रणाली पर सीधा सवाल उठाते हुए युवासेना उपजिला प्रमुख अजिंक्य सुभाष शेंडे ने यवतमाल पुलिस अधीक्षक को कड़ा ज्ञापन सौंपा है।

युवासेना का आरोप है कि 8 दिसंबर 2025 को पंचशील नगर, वणी में हुई तंबाखू जप्ती के बावजूद, मुख्य वाहन, आरोपी और तस्करी की पूरी कड़ी को जानबूझकर बचाया जा रहा है, जिससे पुलिस और तंबाखू माफिया के बीच सांठगांठ की आशंका गहराती जा रही है।

नागरिकों की सूचना से पकड़ी गई थी तंबाखू की बड़ी खेप ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि पंचशील नगर के जागरूक नागरिकों ने 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस ने सुगंधित तंबाखू की बड़ी खेप जब्त की।

इस मामले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने भी गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है।
एक महीने बाद भी वाहन जब्त नहीं, पुलिस कटघरे में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि तस्करी में प्रत्यक्ष रूप से इस्तेमाल किए गए वाहन—
MH-24-BL-7051 और MH-24-BL-7951
आज तक जब्त नहीं किए गए।

जबकि— वाहन नंबर, चालक व मालिक की पूरी जानकारी, सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शी गवाह
सब कुछ पुलिस के पास उपलब्ध है।
इसके बावजूद एक महीना बीत जाने के बाद भी कार्रवाई न होना पुलिस की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

जानबूझकर की जा रही ‘अर्थपूर्ण’ देरी?

युवासेना का सीधा आरोप है कि वाहन जब्त न करने के पीछे— तंबाखू तस्करी की आर्थिक साख़ला,
इसके पीछे बैठे मुख्य सूत्रधार, और बड़ा तंबाखू माफिया को बचाने की साजिश है।
यह देरी महज प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि आरोपियों को संरक्षण देने का सुनियोजित प्रयास प्रतीत होती है।

जांच अधिकारी की भूमिका संदेह के घेरे में
इतने गंभीर अपराध के बावजूद संबंधित जांच अधिकारी की सुस्त और लापरवाह कार्यशैली ने आम नागरिकों में आक्रोश पैदा कर दिया है।

शहर में खुलकर चर्चा है कि अवैध तंबाखू कारोबार को पुलिस का अप्रत्यक्ष संरक्षण प्राप्त है, तभी कार्रवाई अधूरी छोड़ी जा रही है।

युवासेना की तीन कड़ी और स्पष्ट मांगें

ज्ञापन के माध्यम से युवासेना ने पुलिस प्रशासन के सामने साफ शब्दों में मांग रखी है—वाहन क्रमांक MH-24-BL-7051 व MH-24-BL-7951 को तुरंत जब्त कर उनके मालिक और चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

FDA द्वारा दर्ज अपराध के अनुसार तंबाखू मंगवाने वाले मुख्य आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
जांच में जानबूझकर देरी करने और वाहन जब्ती से बचने वाले संबंधित जांच अधिकारी को तत्काल निलंबित किया जाए।

48 घंटे का अल्टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी
युवासेना उपजिला प्रमुख अजिंक्य शेंडे ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि—
👉 यदि आगामी 48 घंटों में ठोस और दिखाई देने वाली कार्रवाई नहीं हुई,
तो युवासेना तीव्र आंदोलन छेड़ेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
उन्होंने कहा कि जनता का पुलिस पर भरोसा लगातार टूट रहा है, और यदि वरिष्ठ अधिकारी खुद इस प्रकरण में हस्तक्षेप नहीं करेंगे, तो सड़कों पर उतरना ही आख़िरी रास्ता बचेगा।
ज्ञापन सौंपते समय ये रहे उपस्थित
इस दौरान युवासेना समन्वयक आयुष ठाकरे,
सुरेश शेंडे सहित युवासेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अब बड़ा सवाल यह है

❓ क्या वणी पुलिस तंबाखू माफियाओं पर बिना दबाव के कार्रवाई करेगी?
❓ या फिर यह मामला भी फाइलों में दबा दिया जाएगा?
जनता की निगाहें अब पुलिस अधीक्षक की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here