Home Breaking News घुग्घुस मे रेल्वे लाइन पर बने लोहे के पुल को तत्काल शुरू...

घुग्घुस मे रेल्वे लाइन पर बने लोहे के पुल को तत्काल शुरू करने की मांग

82

घुग्घुस मे रेल्वे लाइन पर बने लोहे के पुल को तत्काल शुरू करने की मांग



व्यापारी संगठनों का चक्काजाम, 90% दुकानें रहीं बंद


घुग्घूस (चंद्रपुर):
घुग्घूस शहर में बैंक ऑफ इंडिया के पास रेलवे लाइन पर बने लोहे के पुल को तत्काल शुरू करने की मांग को लेकर शनिवार को व्यापारी संगठनों ने कारगिल चौक पर चक्काजाम आंदोलन किया। इस आंदोलन को घुग्घूस के व्यापारियों का जबरदस्त समर्थन मिला, जिसके चलते शहर की करीब 90 प्रतिशत दुकानें बंद रहीं और “व्यापारी संगठन जिंदाबाद” के नारे गूंजते रहे।

व्यापारी संगठनों के इस चक्काजाम आंदोलन को जगन्नाथ बाबा बहुउद्देशीय धनोजी कुणबी समाज संस्था, घुग्घूस की ओर से पूर्ण और सार्वजनिक समर्थन दिया गया। संस्था के पदाधिकारी और समाजबांधव बड़ी संख्या में आंदोलन स्थल पर उपस्थित रहकर व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नजर आए।

बताया गया कि घुग्घूस शहर में बैंक ऑफ इंडिया के समीप स्थित रेलवे लाइन पर बना लोहे का पुल पिछले लंबे समय से बंद पड़ा है। इस कारण नागरिकों को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर बाजारपेठ में पैदल और दोपहिया वाहनों से सुरक्षित व सुगम आवागमन के लिए यह पुल अत्यंत आवश्यक है।

पुल बंद रहने से न सिर्फ व्यापारियों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है, बल्कि सामान्य नागरिकों को भी लंबा और जोखिम भरा रास्ता अपनाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से लंबे समय से कोई ठोस कदम न उठाए जाने से नागरिकों में गहरा रोष व्याप्त है।

इसी गंभीर समस्या की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से शनिवार को व्यापारी वर्ग और संगठनों की ओर से चक्काजाम आंदोलन किया गया, जिसे स्थानीय नागरिकों का भी उत्स्फूर्त समर्थन मिला।

चक्काजाम आंदोलन के बाद वेकोलि सब-एरिया प्रबंधन और आय,पी,आर,सी,एल कंपनी की ओर से नागरिकों की परेशानी को देखते हुए छह महीने के भीतर लोहे का पुल शुरू करने का आश्वासन दिया गया।

इस दौरान थानेदार प्रकाश राऊत के नेतृत्व में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कड़ा पुलिस बंदोबस्त रखा गया था। आंदोलन के समय व्यापारी संगठन के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन और संबंधित विभाग अपने आश्वासन को तय समय में पूरा करते हैं या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here