Home Breaking News राजुरा में डीजल तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार

राजुरा में डीजल तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार

67

राजुरा में डीजल तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार



डाकघर क्षेत्र में अवैध डीजल भंडारण का भंडाफोड़, ₹9.91 लाख का माल जब्त


राजुरा | 16 जनवरी 2026 राजुरा डाकघर क्षेत्र के अंतर्गत अवैध रूप से भंडारित किए गए डीजल के बड़े जखीरे पर राजुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये के डीजल स्टॉक का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में ₹9,91,800 मूल्य का 1020 लीटर डीजल, एक बोलेरो कैंपर वाहन समेत डीजल भंडारण में प्रयुक्त प्लास्टिक ड्रम और कैन जब्त किए गए हैं।

गोपनीय सूचना से खुला अवैध कारोबार राजुरा पुलिस स्टेशन को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर कैंप नंबर 17, सस्ती इलाके में छापा मारा गया। सूचना के अनुसार, बोलेरो कैंपर क्रमांक MH-34-BZ-8665 का फरार चालक अपने 2–3 अन्य साथियों के साथ बिना किसी वैध अनुमति और सुरक्षा व्यवस्था के भारी मात्रा में डीजल का भंडारण कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, इस तरह का असुरक्षित डीजल भंडारण स्थानीय नागरिकों के जीवन और संपत्ति के लिए गंभीर खतरा बन सकता था। मौके पर पंचनामा कर अवैध डीजल स्टॉक और वाहन को जब्त किया गया।

आरोपी पर मामला दर्ज, जांच जारी
इस मामले में राजुरा पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 18/2026 के तहत आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 287 और 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस द्वारा आगे की जांच तेज़ी से जारी है।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई चंद्रपुर पुलिस अधीक्षक  मुम्मका सुदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री ईश्वर कटकाडे एवं राजुरा उप-विभागीय पुलिस अधिकारी श्री सुधीर नंदनवार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक  सुमित परतेकी ने किया। इस अभियान में अपराध जांच दल प्रभारी पोउपानी दीपक ठाकरे,पोउपानी पराग उल्लेवार,
सफौ किशोर तुमराम, पोहवा पुंडलिक पर्चाके,
विक्की निर्वाण,महेश बोलगोद्वार,मिलिंद जांभूले एवं
शफीक शेख ने सक्रिय भूमिका निभाई।

सवालों के घेरे में अवैध ईंधन कारोबार
इस कार्रवाई ने एक बार फिर राजुरा क्षेत्र में अवैध डीजल भंडारण और तस्करी के नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर इतनी बड़ी मात्रा में डीजल कहां से आया? इसके पीछे कौन लोग हैं? और क्या इस अवैध कारोबार को किसी प्रकार का संरक्षण प्राप्त था?

राजुरा पुलिस की यह कार्रवाई जहां सराहनीय है, वहीं अब जनता की नजरें पूरे डीजल तस्करी नेटवर्क के खुलासे और कठोर कार्रवाई पर टिकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here