जबरन चोरी करने वाले रिकॉर्ड पर दर्ज 02 आरोपी लोकल क्राइम ब्रांच, चंद्रपुर के शिकंजे में
चंद्रपुर | प्रतिनिधि
सावली थाना क्षेत्र में महिला के साथ हुई जबरन चोरी की वारदात में स्थानीय अपराध शाखा (लोकल क्राइम ब्रांच), चंद्रपुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिकॉर्ड पर दर्ज दो आरोपियों को हिरासत में लेकर चोरी की गई रकम बरामद कर ली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 जनवरी 2026 को शिकायतकर्ता सौ. कविता दुमाजी बालदलवार (उम्र 42 वर्ष), निवासी लोंढोली, तहसील सावली, जिला चंद्रपुर — जो ज्योतिबा महिला बचत समूह एवं दुर्गा बचत समूह, सावली की अध्यक्ष हैं — दोनों बचत समूहों की 42,000 रुपये की राशि पर्स में रखकर बैंक ऑफ महाराष्ट्र, शाखा सावली में जमा करने जा रही थीं। इसी दौरान मोपेड पर सवार दो अज्ञात आरोपियों ने उनके हाथ से पर्स जबरन छीनकर फरार हो गए।
इस संबंध में सावली पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 14/2026, भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 304(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए लोकल क्राइम ब्रांच, चंद्रपुर की उपविभाग चंद्रपुर एवं उपविभाग मूल की टीमों को जांच के लिए रवाना किया गया। मुखबिर की सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को चिन्हित कर हिरासत में लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम—
गोपाल उर्फ कोब्राभाई जीवन मालाकार (उम्र 31 वर्ष), निवासी शामनगर, बंगाली कैंप, चंद्रपुर
आशिष उर्फ जल्लाद अकरम शेख (उम्र 22 वर्ष), निवासी फुकटनगर, चंद्रपुर
पुलिस ने आरोपियों के पास से शिकायतकर्ता से जबरन छीनी गई नकद राशि बरामद कर ली है।
यह पूरी कार्रवाई माननीय पुलिस अधीक्षक श्री मुम्मका सुदर्शन (चंद्रपुर) तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री ईश्वर कातकड़े के मार्गदर्शन में, पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में की गई। इस अभियान में पोउपनि. विनोद भुरले, पोउपिन सुनील गौरकार सहित लोकल क्राइम ब्रांच, चंद्रपुर के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सराहनीय भूमिका निभाई।
पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं और नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हुआ है।