संत श्री साईबाबा बहुउद्देशीय संस्था की बैठक में नवनिर्वाचित नगरसेविका का भव्य सत्कार
घुग्घुस | प्रतिनिधि
दिनांक 24 जनवरी 2026, शनिवार, सायंकाल ठीक 7 बजे संत श्री साईबाबा बहुउद्देशीय संस्था, घुग्घुस प्रभाग क्रमांक 5 में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संस्था के सभी पदाधिकारी, सदस्य, महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर घुग्घुस नगर परिषद की नवनिर्वाचित नगरसेविका श्रीमती अर्चना प्रशांत सारोकार तथा उनके पति श्री प्रशांतजी सारोकार का संस्था की ओर से फूलों की माला, शॉल और नारियल भेंट कर भव्य सत्कार किया गया।
सत्कार के दौरान नगरसेविका श्रीमती अर्चना सारोकार ने संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान नगरसेवक निधि एवं नगर परिषद के माध्यम से मंदिर के वॉल कंपाउंड, ओपन स्पेस पर निर्माण कार्य तथा बगीचे के विकास सहित विभिन्न आवश्यक कार्यों को पूर्ण करने का भरपूर प्रयास करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने यह भी कहा कि वार्ड की सभी समस्याओं को लेकर वे नगर परिषद के बांधकाम सभापति श्री रोशन भाऊजी पचारे, नगराध्यक्ष, उपनगराध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के सहयोग से समाधान के लिए लगातार प्रयास करेंगी। इस आश्वासन से वार्डवासियों में सकारात्मक उम्मीद जगी है।
कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से नवनिर्वाचित नगरसेविका एवं उनके पति का आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी गईं और उनके योगदान की सराहना की गई।