Home Breaking News घुग्घुस पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

घुग्घुस पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

99

घुग्घुस पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई :



अवैध हथियार के साथ 60 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार


घुग्घुस | विशेष रिपोर्ट
घुग्घुस शहर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों पर पुलिस ने एक बार फिर सख्त प्रहार किया है। घुग्घुस पुलिस स्टेशन क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग के दौरान अवैध हथियार लेकर घूम रहे एक 60 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी का नाम महेश कोचम दर्शनाला उम्र 60 वर्ष, निवासी अमराई वार्ड, घुग्घुस) बताया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक प्रकाश राऊत के मार्गदर्शन में की गई। पेट्रोलिंग के दौरान आरोपी की संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर पड़ी। जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुआ।

इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
यह पूरी कार्रवाई सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन तायवाडे के नेतृत्व में सफलतापूर्वक अंजाम दी गई। इस अभियान में सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश पाटील, पुलिस हवलदार अनिल बैठा, राकेश तुरणकर, पुलिसकर्मी रविंद्र वाभीटकर, पवन डाखरे, रविंद्र शेंडे, नितिन मराठे, महिला पुलिसकर्मी प्रणाली लोंढे और आचल गुरनुले शामिल थे।

घुग्घुस पुलिस ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि शहर में अवैध हथियार, गैरकानूनी धंधे और आपराधिक प्रवृत्तियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का कठोर और आक्रामक रुख आगे भी जारी रहेगा।

👉 घुग्घुस पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं नागरिकों ने पुलिस की सतर्कता और तत्परता की सराहना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here