कैलाश नगर मुंगोली में हायवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत,
घुग्घूस : वणी शिरपुर पुलिस थाना अन्तर्गत घुग्घूस से करीब 12 किलो मीटर दूरी पर कैलासनगर कॉलोनी की ओर जाने वाले मार्ग पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
यह घटना आज दिनांक 30 जनवरी को दोपहर 4:30 बजे के आसपास घटी, जब तेज रफ्तार हायवा ट्रक ने दोपहिया वाहन को कुचल दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हायवा ट्रक क्रमांक JH 13/L 6895 मुंगोली की ओर से वेकोली की खदान की तरफ जा रहा था। उसी दौरान दोपहिया वाहन क्रमांक MH 34/BD 0887 का चालक खदान क्षेत्र से कैलासनगर कॉलोनी की ओर जा रहा था। तभी हायवा ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ जाने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक की पहचान संतोष गोहणे (निवासी भद्रावती) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही शिरपुर पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने हायवा ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जबकि फरार चालक की तलाश जारी है।