Home Breaking News घुग्घुस नकोडा में गणतंत्र दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं व रक्तदान शिविर का...

घुग्घुस नकोडा में गणतंत्र दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं व रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन

58

घुग्घुस नकोडा में गणतंत्र दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं व रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन



घुग्घुस | प्रतिनिधि
घुग्घुस के नकोडा परिसर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर माध्यमिक विद्यालय नकोडा में खेल प्रतियोगिताओं एवं भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में खेल, संस्कृति और समाजसेवा का अनोखा संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम के अंतर्गत क्रिकेट मैच, महिला कबड्डी, सांस्कृतिक नृत्य, रंगोली प्रतियोगिता, रक्तदान शिविर एवं आरोग्य शिविर आयोजित किए गए। इन सभी गतिविधियों का उद्घाटन श्यामकांत थेरे एवं कार्यक्रम अध्यक्ष राजू रेड्डी की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस आयोजन में आयोजक एवं अध्यक्ष अल्ताफ शेख, उपाध्यक्ष सोहेल शेख, सचिव जाहिद शेख, सहसचिव कुणाल टोटावार, कोषाध्यक्ष अभिषेक डालेकर, सह-कोषाध्यक्ष रोशन चिचोलकर, सलाहकार निसार शेख, संघटक अंकित कुमार, सह-संघटक संकेत लांडगे एवं सदस्य पियुष कोडापे सहित सभी पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा, जिसकी उपस्थितजनों ने सराहना की।

खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 33,333 रुपये नकद श्यामकांत थेरे एवं राजू रेड्डी के हाथों प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं उपविजेता टीम को 22,222 रुपये नकद का पुरस्कार सरफराज पटेल के हाथों देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में ब्रिजभूषण पाझारे, दीप्ती सोनटक्के (नगराध्यक्ष, घुग्घुस), शिवा गोणेवार, नुरुल सिद्दीकी, रोशन पचारे, मंगेश रायगडकर, ऋषि कोवे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नकोडा की सरपंच तनुश्री बांदुरकर एवं हरीभाऊ दुबे के हाथों विजेताओं को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं मरहूम हाजी शेख परिवार की ओर से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के लिए क्रमशः 5000, 3000 और 1000 रुपये की नकद राशि प्रदान की गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली प्रतियोगिता एवं महिला कबड्डी सहित अन्य खेल स्पर्धाओं में प्रतीक मेश्राम, ममता मोरे, राधे सोपार, नजीर शेख, शंकर मस्के, छोटू सिद्दीकी, सतीश आंजम, आमिर शेख, पुलिस पाटील, आकाश काले, प्रेम मोबाइल, रज़ा मोबाइल की ओर से विजेता टीमों को गृह उपयोगी सामग्री देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भूषण बांदुरकर, मंथन उपाध्याय, प्रजोत काले, अमर रामटेके, अमान शेख, विष्णु चिचोलकर, अमन लिपटे, कबीर शेख, अंकित तिराणकर, खुशाल दुबे, अजहर शेख, हर्षल सदाफडे, आदित्य बांदुरकर, एजाज़ सय्यद, साकीब शेख, अरमान शेख, रोहित वाकडेकर, सुमित कुमार, गौरव ठाकरे, गोलू प्रजापति, अनुष तेलंग, ओम देहाड, दीपक पोटे, रोहित डंबारे, राकेश राजुरकर, आकील शेख सहित अनेक सदस्यों ने कड़ी मेहनत की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही और आयोजन की सर्वत्र सराहना की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here