Home Breaking News घुग्घुस में महामाया कोलवाशरी का काला कहर!

घुग्घुस में महामाया कोलवाशरी का काला कहर!

48

घुग्घुस में महामाया कोलवाशरी का काला कहर!



महामाया कोल वॉशरी से उड़ती राख ने बर्बाद की पुरी फसलें,


विधायक किशोर जोरगेवार के हस्तक्षेप के बाद जांच तेज


घुग्घुस (चंद्रपुर):
घुग्घुस क्षेत्र के बेलसनी परिसर में स्थित महामाया कोल वॉशरी से उड़ने वाली कोयले की डस्ट ने किसानों की फसलों पर कहर बरपा दिया है। खेतों पर जमी काली परत ने खड़ी फसलों की वृद्धि को प्रभावित किया, जिससे किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्राम पंचायत बेलसनी के माध्यम से चंद्रपुर विधानसभा के विधायक किशोर जोरगेवार को ज्ञापन सौंपा गया। किसानों की शिकायत मिलते ही विधायक ने तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों को बैठक के निर्देश दिए।

27 फरवरी 2026 को विधायक की उपस्थिति में तथा भाजपा जिला महामंत्री नामदेव भाऊ डाहुले के सहयोग से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि नुकसानग्रस्त किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए और जिम्मेदारों पर प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

निर्देशों के पालन में प्रशासन ने बिना विलंब बेलसनी के प्रभावित खेतों का दौरा किया। तहसीलदार विजय पवार ने किसानों के खेतों में जाकर प्रत्यक्ष निरीक्षण किया और मौके पर पंचनामा तैयार किया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि कोयले की डस्ट के कारण फसलों की वृद्धि पर विपरीत असर पड़ा है। विस्तृत रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विधायक किशोर भाऊ जोरगेवार ने भरोसा दिलाया है कि किसानों को न्याय दिलाने के लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
अब सवाल यह है कि क्या कोल वॉशरी प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई होगी?
क्या प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा?
या फिर किसानों को सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहेगा?
खबरो का सफर न्युज इस मुद्दे पर अपनी नजर बनाए हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here