Home Breaking News व्हेंटिलेटर ” पर चल रहा घुग्घुस नगर परिषद” –पर भाजपा नगर सेवको...

व्हेंटिलेटर ” पर चल रहा घुग्घुस नगर परिषद” –पर भाजपा नगर सेवको का नप कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन

29

व्हेंटिलेटर ” पर चल रहा घुग्घुस नगर परिषद” –पर भाजपा नगर सेवको का नप कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन



पानी सप्लाई, सफाई, विकास कार्य और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर भाजपा नगर सेवको का हंगामा


चंद्रपुर / घुग्घुस :
घुग्घुस नगर परिषद की कार्यप्रणाली को लेकर भाजपा पार्षदों ने सोमवार 16 मार्च को नगर परिषद कार्यालय में जोरदार आंदोलन किया। भाजपा पार्षदों का आरोप है कि नगर परिषद की स्थिति इस समय “व्हेंटिलेटर पर” पहुंच गई है और पिछले तीन महीनों से शहर के विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं।

प्रदर्शन कर रहे पार्षदों ने कहा कि नगर परिषद में सत्ता स्थापित हुए तीन महीने हो चुके हैं, लेकिन अभी तक शहर की मूलभूत समस्याओं पर कोई ठोस काम नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि आरओ मशीन शुरू नहीं की गई, पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं है, नगर परिषद की बैठक तक नहीं बुलाई गई और कोई ठोस प्रस्ताव भी पारित नहीं किया गया।
भाजपा पार्षदों ने यह भी आरोप लगाया कि शहर में कचरा गाड़ियां शुरू नहीं हुई हैं, सफाई व्यवस्था बदहाल है, नालियों की सफाई नहीं हो रही, पथदिवे बंद पड़े हैं और विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं।

आंदोलन के दौरान पार्षदों ने कई गंभीर सवाल भी उठाए। उन्होंने कहा कि दीक्षित तलाव के काम में अनियमितता हो रही है, एक कंपनी से आई 20 लाख रुपये की देणगी का हिसाब नहीं दिया गया और शांतीनगर में 5 करोड़ रुपये की दीवार निर्माण का काम किसका है, इसकी जानकारी भी स्पष्ट नहीं की जा रही।

इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि नगराध्यक्ष के प्रभाग में नया देशी शराब का दुकान शुरू किया गया है, जबकि नगर परिषद के मुख्य अधिकारी भी सक्रिय नजर नहीं आ रहे हैं और सत्ताधारी मनमानी कर रहे हैं।

भाजपा पार्षदों ने चेतावनी दी कि अगर शहर की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में आंदोलन और तेज किया जाएगा।

इस आंदोलन में भाजपा के नगरसेवक विवेक बोढे, मिना मोरपाका, आशीष माशीरकर, गणेश पिंपळकर, वैशाली ढवस, मधू तिवारी, चैताली सातपुते, शहराध्यक्ष संजय तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here