चंद्रपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 57.50 लाख का माल बरामद!
धार (मध्यप्रदेश) से 4 शातिर गिरफ्तार, 329 ग्राम सोना, कार और मोबाइल जब्त
चंद्रपुर | पोर्टल न्यूज़
चंद्रपुर पुलिस ने एक जबरदस्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय घरफोड़ चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। स्थानीय अपराध शाखा और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मध्यप्रदेश के धार जिले से 4 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर 57 लाख 50 हजार रुपए का माल बरामद किया है।
6 फरवरी 2026 को वडगांव के चिंतामणि रेसिडेंसी में रहने वाले शुभम बारथमवार अपने परिवार के साथ शादी में गए थे। 7 फरवरी को लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और लॉकर से सोना-चांदी व नकदी गायब थी।
उसी दिन सिद्धि अपार्टमेंट में ज्योति चंदनपाट के घर में भी इसी तरह चोरी की वारदात सामने आई।
दोनों घटनाओं ने इलाके में दहशत फैला दी थी।
12 दिन तक चला ऑपरेशन CCTV
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ताबड़तोड़ जांच शुरू की।
10-12 दिन तक CCTV फुटेज खंगाले गए सभी तकनीकी से विश्लेषण किया गया
हर संदिग्ध मूवमेंट को ट्रैक किया गया
और आखिरकार… सुराग सीधे मध्यप्रदेश के धार जिले तक पहुंच गया!
10 दिन की घेराबंदी करने बाद गैंग को गिरफ्तार
पुलिस टीम ने धार जिले के टांडा इलाके में छापा मारकर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया।पकड़े गए गिरफ्तार आरोपी:
राकेश मंगलसिंग मेहदा (25)
कांचन भगतसिंग मंडलोही (40)
थानसिंग मेहतू भुरिया (26)
महेश कालू भुरिया (25)का समावेश है।
पूछताछ में आरोपियों ने चंद्रपुर में पहले भी 4 चोरी की वारदात कबूल की।
पुलिस जब्ती ने चौंकाया
329 ग्राम सोना – ₹51.98 लाख
चारपहिया वाहन – ₹5 लाख
6 मोबाइल – ₹60 हजार
कुल बरामदगी: ₹57.50 लाख कि हुई।
यह किसके नेतृत्व में हुआ ऑपरेशन?
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ईश्वर कटकड़े
उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद चौगुले के मार्गदर्शन में की गई।
ऑपरेशन का नेतृत्व
पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे (स्थानीय अपराध शाखा)
और पुलिस निरीक्षक आसिफ राजा शेख (रामनगर थाना) ने किया।
पूरी टीम जिसने किया कमाल
इस बड़ी कार्रवाई में शामिल रहे:
पोउपनि विनोद भुरले, पोउपनि सुनील गौरकार, सपोनि शिवाजी नागवे, पोउपनि कृष्णा दराडे ने कि है।