Home Breaking News घुग्घूस पुलिस का बड़ा एक्शन: कोल वॉशरी चोरी का पर्दाफाश, 3 आरोपी...

घुग्घूस पुलिस का बड़ा एक्शन: कोल वॉशरी चोरी का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार!

30

घुग्घूस पुलिस का बड़ा एक्शन: कोल वॉशरी चोरी का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार!



एन.एन. ग्लोबल कोल वॉशरी से मोटर पंप और वायर चोरी, पुलिस ने तुरंत किया खुलासा


चंद्रपुर | जिला ब्यूरो चीफ हनिफ शेख
घुग्घूस पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए शेणगांव फाटा स्थित भाटिया कोल वॉशरीज (एन.एन. ग्लोबल) में हुई चोरी का पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है।

चोरी का क्या है मामला?

16 मार्च 2026 को घुग्घूस पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई कि  कोल वॉशरी से सबमर्सिबल मोटर पंप, इलेक्ट्रिक वायर और सेक्शन पाइप चोरी हो गए हैं।
चोरी गए सामान की कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई गई।
इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

 जांच में मिला बड़ा सुराग

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई तेज की।
गोपनीय जानकारी जुटाई गई
संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई
पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली, जिसके बाद चोरी का सामान बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया:
दुखनपाल उर्फ दुखा झुरी कैथल,अयान मुस्ताक शेख,साहिल शंकर इंगोले
सभी आरोपी घुग्घूस, जिला चंद्रपुर के रहने वाले हैं
आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

पुलिस टीम की कार्रवाई

पुलिस निरीक्षक प्रकाश राऊत के मार्गदर्शन में की गई।टीम में शामिल अधिकारी और कर्मचारी: सपोनि प्रफुल डाहुले, संजय अटकुलवार,अनिल बैठा, विशाल हूड, राकेश तुरणकर, रविंद्र वाभीटकर
महेश भोयर, प्रसन्नजीत डोर्लीकर, पवन डाखरे अदी ने कार्रवाई कि है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here