घुग्घुस में बड़ा ट्रैफिक जाम: रेलवे गेट G39 पर फंसा पार्सल ट्रक, 5 घंटे से हालात बेकाबू!
घुग्घुस: चंद्रपुर घुग्घुस से बड़ी खबर घुग्घुस इलाके में आज सुबह एक बड़ी लापरवाही के चलते जबरदस्त ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। रेलवे गेट G-39 पर एक पार्सल ट्रक फंस जाने से पिछले 5 घंटे से यातायात पूरी तरह ठप है।
जानकारी के मुताबिक, नागालैंड नंबर की ट्रक (NL01AD7509) आज सुबह करीब 6 बजे चंद्रपुर से वणी (यवतमाल) की ओर जा रही थी। जैसे ही ट्रक घुग्घुस के राजीव रतन चौक स्थित रेलवे गेट G-39 पर पहुंची, चालक ने बिना ऊंचाई का अंदाजा लगाए ट्रक को गेट के अंदर घुसाने की कोशिश की।
नतीजा यह है कि
ट्रक सीधे गेट में बुरी तरह फंस गया और देखते ही देखते पूरा इलाका जाम में तब्दील हो गया।हालात ऐसी बनी हैं कि:दोनों ओर किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार,स्कूली बच्चे बसों में फंसे,प्रवासी यात्री परेशान,एंबुलेंस तक जाम में अटकी,सीमेंट और कोयला वाहन भी ठप, मार्केट,डिवटी पर जानेवाले स्थानीय लोग बेहाल है मौके पर पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी घुग्घुस पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रक को निकालने के लिए लगातार मशक्कत कर रही है, लेकिन गेट में बुरी तरह फंसे ट्रक को हटाना बड़ी चुनौती बन गया है।
बड़ा सवाल: क्या इतनी बड़ी लापरवाही के लिए ट्रक चालक पर सख्त कार्रवाई होगी? और आखिर कब तक इस जाम से लोगों को राहत मिलेगी?
फिलहाल, प्रशासन की कोशिशें जारी हैं, लेकिन आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।