
“स्वास्थ्य शिविर नहीं, परिवार जैसा जुड़ा भावनात्मक अभियान” — विधायक किशोर जोरगेवार
“अम्मा का टिफिन” पहल के तहत सैकड़ों लोगों की स्वास्थ्य जांच, नेत्र जांच के साथ चश्मों का वितरण
चंद्रपुर | रिपोर्ट
चंद्रपुर में आयोजित “अम्मा का टिफिन” पहल के अंतर्गत एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जहां सैकड़ों नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान विशेष रूप से आंखों की जांच कर जरूरतमंदों को चश्मों का वितरण भी किया गया।
इस मौके पर चंद्रपुर के विधायक किशोर जोरगेवार ने इस पहल को केवल एक स्वास्थ्य शिविर नहीं, बल्कि “भावनाओं से जुड़ा एक पारिवारिक आयोजन” बताया। उन्होंने कहा कि यह उपक्रम उनकी मातोश्री गंगुबाई गजानन जोरगेवार (अम्मा) की प्रेरणा से शुरू किया गया है।
विधायक जोरगेवार ने कहा कि “अम्मा का टिफिन” कोई साधारण योजना नहीं, बल्कि मानवता को संजोने और समाज के कमजोर वर्गों को सहारा देने वाला एक अभियान है। उनका उद्देश्य है कि कोई भी नागरिक भूखा न सोए — यही उनकी माता की इच्छा थी, जिसे यह पहल आगे बढ़ा रही है।
उन्होंने आगे बताया कि भोजन के साथ-साथ स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है, इसलिए इस अभियान के तहत नियमित स्वास्थ्य जांच करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।
इस शिविर में करीब 300 लोगों की जांच की गई। कार्यक्रम में जिला सामान्य अस्पताल और नागपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं। विधायक ने सभी चिकित्सकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
“अम्मा का टिफिन”: सेवा, संवेदना और समर्पण का अनोखा संगम










