चंद्रपुर में ड्रग्स का बड़ा भंडाफोड़! 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार
₹3.55 लाख का माल जब्त, लोकल क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
चंद्रपुर | 20 मार्च 2026 को चंद्रपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्थानीय गुन्हे शाखा (LCB) ने एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर सनसनी फैला दी है।
मिली गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने जलनगर वार्ड इलाके में जाल बिछाकर आरोपी माधव नारायण मामीड (36) को धर दबोचा।
तलाशी के दौरान पुलिस के होश उड़ गए
आरोपी के पास से 55.09 ग्राम मेफेड्रोन (MD) ड्रग्स पाउडर बरामद हुआ, जिसकी बाजार में कीमत लाखों में बताई जा रही है।
इसके साथ ही एक ज्युपिटर दोपहिया वाहन (MH 34 BN 4861) भी जब्त किया गया।
कुल मिलाकर करीब ₹3,55,000 का मुद्देमाल को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
NDPS एक्ट के तहत आरोपी पर मामला दर्ज किया।
इस पूरे मामले में चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन में NDPS Act 1985 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को आगे की जांच के लिए पुलिस हिरासत में सौंप दिया गया है।
ऑपरेशन में शामिल पुलिस टीम:
इस कार्रवाई को सफल बनाने में स्थानीय गुन्हे शाखा, चंद्रपुर की टीम का अहम योगदान रहा, जिसमें शामिल हैं:PSI विनोद भुरले,PSI सुनील गौरकर
HC सुभाष गोहोकर,HC सतीश अवथरे,HC रजनीकांत,HC दीपक डोंगरे,HC इम्रान,HC सचिन गुरनुले,PC हिरालाल गुप्ता,PC शशांक बादमवार
PC किशोर वाकाटे,PC अजीत शेंडे ने कि है।
बड़ी बात यह है कि चंद्रपुर में लगातार बढ़ रहे ड्रग्स नेटवर्क पर यह कार्रवाई एक बड़ा झटका मानी जा रही है। पुलिस अब इस मामले में आरोपी के नेटवर्क और सप्लाई चैन की गहराई से जांच कर रही है।
क्या चंद्रपुर में ड्रग्स का जाल और भी बड़ा है? आने वाले दिनों में हो सकते हैं और बड़े खुलासे…