Home Breaking News बल्लारपुर मे जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा: 6 आरोपी गिरफ्तार, 44...

बल्लारपुर मे जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा: 6 आरोपी गिरफ्तार, 44 हजार से अधिक का माल जब्त

171

बल्लारपुर मे जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा: 6 आरोपी गिरफ्तार,

44 हजार से अधिक का माल जब्त



पुलिस की सख्ती से जुआरियों में हड़कंप


बल्लारपुर (चंद्रपुर): शहर के रविंद्रनगर इलाके में चल रहे अवैध जुए के अड्डे पर बल्लारपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नकदी और मोबाइल सहित कुल 44 हजार 300 रुपये का माल जब्त किया गया है। यह कार्रवाई मंगलवार, 31 मार्च की दोपहर को की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बल्लारपुर पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच टीम को पेट्रोलिंग के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि रविंद्रनगर क्षेत्र में प्रभाकर पाटिल के घर के सामने आंगन में जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर छापा मारा।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने देखा कि कुछ लोग गोलाकार बैठकर 52 पत्तों के जरिए पैसों की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने तुरंत चारों ओर से घेराबंदी कर सभी आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्रभाकर पाटिल (67), विजय खंडेलवाल (62), संजय डोणीवार (51), विठ्ठल नगराले (55), प्रल्हाद राठोड़ (66) और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। सभी आरोपी बल्लारपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से नकद राशि, मोबाइल फोन, जुआ खेलने में इस्तेमाल किए गए 52 पत्ते और दांव पर लगी रकम पुलिस ने जब्त कर ली।
सभी आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंधक कानून की धारा 12(अ) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस निरीक्षक बिपिन इंगले के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक अभिषेक जंगमवार, संतोष पंडित, सत्यवान कोटनाके, विकास जुमनाके और शरदचंद्र कारूष सहित टीम ने अंजाम दी।
फिलहाल मामले की आगे की जांच बल्लारशाह पुलिस द्वारा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here