Home Breaking News दुर्गापुर में युवक की सनसनीखेज हत्या : मामूली विवाद ने लिया खूनी...

दुर्गापुर में युवक की सनसनीखेज हत्या : मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप

496

दुर्गापुर में युवक की सनसनीखेज हत्या : मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप



चंद्रपुर :
चंद्रपुर जिले के दुर्गापुर क्षेत्र में हुई एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामूली विवाद से शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि एक युवक की जान चली गई। इस घटना के बाद नागरिकों में भय और आक्रोश का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यश हरिदास फाले (25), निवासी कोंडी वॉर्ड नं. 5, दुर्गापुर की हत्या प्रफुल महाराणे ने बेरहमी से कर दी। आरोपी प्रफुल महाराणे कोयना गेट क्षेत्र में नाश्ता और लस्सी की दुकान चलाता है।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बुधवार से विवाद चल रहा था, जो गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे हिंसक रूप ले बैठा। गुस्से में आकर आरोपी ने बर्फ तोड़ने में इस्तेमाल होने वाले धारदार ‘नोकुली’ हथियार से यश के पेट पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल यश मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।
इस झड़प में आरोपी प्रफुल महाराणे भी घायल हो गया, जिसका जिला सामान्य अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार, इलाज के बाद आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
घटना की सूचना मिलते ही दुर्गापुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच प्रभारी अधिकारी तथा अपर पुलिस अधीक्षक गौरव कायदेपंडित के मार्गदर्शन में तेजी से जारी है।
इस घटना के बाद दुर्गापुर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। छोटी-छोटी बातों पर बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति और कानून का डर कम होने को लेकर नागरिकों ने चिंता जताई है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here