चंद्रपुर में LCB की बड़ी कार्रवाई: 8.015 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
ओडिशा से लाई गई खेप पकड़ी, 2.10 लाख का माल जब्त”
चंद्रपुर,
चंद्रपुर की स्थानीय अपराध शाखा (LCB) ने नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 8.015 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 22 अप्रैल 2026 की रात को LCB टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ओडिशा राज्य से गांजा लेकर चंद्रपुर के राष्ट्रवादी नगर क्षेत्र में बिक्री के लिए आने वाला है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने कुंदन प्लाजा चौक, नागपुर रोड पर नाकाबंदी कर जाल बिछाया।
रात करीब 2 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति प्लास्टिक की थैली के साथ आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पंचों के समक्ष तलाशी ली, जिसमें थैली से 8.015 किलो गांजा (पत्तियां, फूल और बीज सहित) बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहादेव ठाकूरदास मलिक (53 वर्ष), निवासी ठाकूरनगर, तहसील चामोर्शी, जिला गडचिरोली (वर्तमान निवासी राष्ट्रवादी नगर, चंद्रपुर) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक पुराना Infinix कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। कुल जब्त सामग्री की कीमत करीब 2 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है।
प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह गांजा ओडिशा से तस्करी कर लाया था। इस मामले में Ramnagar Police Station में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 8 (क), 20 (ब) (ii) (ब) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक Mummaka Sudarshan तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे के मार्गदर्शन में की गई।
ऑपरेशन का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे ने किया, जबकि टीम में अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल रहे:
पुलिस उपनिरीक्षक विनोद भुरले,पुलिस उपनिरीक्षक सुनील कांडी गौरकार,पुलिस हवलदार सुभाष गोहोकार,पुलिस हवलदार सतीश अवथरे,पुलिस हवलदार रजनिकांत पुठ्ठावार,पुलिस हवलदार दीपक डोंगरे,पुलिस हवलदार इमरान खान,पुलिस कॉन्स्टेबल हीरालाल गुप्ता,पुलिस कॉन्स्टेबल किशोर वाकाटे,पुलिस कॉन्स्टेबल शशांक बदामवार
इस पूरी कार्रवाई को स्थानीय अपराध शाखा, चंद्रपुर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि आगे भी ऐसे अभियानों को और तेज किया जाएगा।