Home Breaking News चंद्रपुर LCB की बड़ी कार्रवाई: तेलंगाना जा रहा 30 गोवंश से भरा...

चंद्रपुर LCB की बड़ी कार्रवाई: तेलंगाना जा रहा 30 गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा

91

चंद्रपुर LCB की बड़ी कार्रवाई: तेलंगाना जा रहा 30 गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा



26.40 लाख का माल जब्त


चंद्रपुर | दिनांक: 25 अप्रैल 2026

चंद्रपुर की स्थानीय अपराध शाखा (LCB) ने अवैध गोवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तेलंगाना की ओर जा रहे एक ट्रक को पकड़कर 30 गोवंश को मुक्त कराया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।

LCB के पुलिस उपनिरीक्षक विनोद भुरले और उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक आयशर ट्रक के माध्यम से गोवंश को अवैध रूप से कत्तल के उद्देश्य से तेलंगाना ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर 25 अप्रैल 2026 को तड़के करीब 1:00 बजे पडोली रोड स्थित राहुल ढाबा के सामने जाल बिछाकर ट्रक (क्रमांक MH 34Z 1158) को रोका गया।

ट्रक की जांच के दौरान उसमें 17 गाय और 13 बैल (कुल 30 गोवंश) बेहद क्रूर तरीके से ठूंसे हुए पाए गए। सभी पशुओं के पैर और मुंह रस्सियों से कसकर बांधे गए थे तथा उनके लिए न तो चारे की व्यवस्था थी और न ही पानी की। चालक के पास परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या पशु चिकित्सीय प्रमाण पत्र भी नहीं मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ये गोवंश गड़चिरोली जिले के कोरची क्षेत्र से तेलंगाना कत्तल के लिए ले जाए जा रहे थे।

पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 26 लाख 40 हजार रुपये का माल जब्त किया, जिसमें शामिल हैं:

आयशर ट्रक – 20,00,000 रुपये,30 गोवंश – 6,00,000 रुपये, दो मोबाइल फोन – 40,000 रुपये गिरफ्तार आरोपियों के नाम: निमामुद्दीन अमीनउद्दीन (38 वर्ष), निवासी मूर्तिजापुर, अकोला (चालक) मोहम्मद इरफान शेख हन्नान (28 वर्ष), निवासी मूर्तिजापुर, अकोला

फरार आरोपी मोबीन शेख, निवासी गडचांदूर, चंद्रपुर माल लोड करने वाला इस मामले में रामनगर पुलिस स्टेशन में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिनमें शामिल हैं:

पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम 1976 (संशोधित 2015) भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराएं

मुक्त कराए गए सभी गोवंश को इलाज और देखभाल के लिए चंद्रपुर स्थित “प्यार फाउंडेशन” में भेजा गया है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकड़े के मार्गदर्शन में तथा पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में LCB टीम द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here