भीषण गर्मी में राहत: निलजई उपक्षेत्र में पेयजल केंद्र का शुभारंभ
” प्यासों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य ” निषाद जुल्फिकार अंसारी
घुग्घुस |
भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से वेकोलि वणी क्षेत्र के निलजई उपक्षेत्र में दामिनी महिला मंडल की ओर से पाणपोई (पेयजल केंद्र) शुरू किया गया। इस पेयजल केंद्र का उद्घाटन निषाद जुल्फिकार अंसारी के हाथों संपन्न हुआ।
इस अवसर पर अपने संबोधन में अंसारी ने कहा कि “पानी ही जीवन है, और गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को ठंडा व स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।
महिला मंडल की सराहनीय पहल
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुनीता पवार, प्रीति शर्मा, जानकी राय, शीला यादव और मंजू बोरडे सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
दामिनी महिला मंडल की इस पहल की सभी ने सराहना करते हुए इसे सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
44 डिग्री पार तापमान से बढ़ी परेशानी
चंद्रपुर जिले में इन दिनों तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ वेकोलि क्षेत्र के कामगार भी काफी प्रभावित हो रहे हैं।
ऐसे में ठंडे और शुद्ध पेयजल की यह व्यवस्था मजदूरों और स्थानीय लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
कामगारों और नागरिकों को मिलेगा लाभ
पेयजल केंद्र से वेकोलि के कामगारों के साथ-साथ आसपास के नागरिकों को भी लाभ मिलेगा। गर्मी के इस कठिन समय में यह पहल राहत का महत्वपूर्ण साधन बनकर उभरी है।
कार्यक्रम का सफल संचालन
कार्यक्रम का संचालन प्रफुल इखारे ने किया।
वहीं इस पहल को सफल बनाने में राज जाधव और सुनील बिपटे ने विशेष योगदान दिया।