“चंद्रपुर में गोवंश तस्करी पर LCB का बड़ा प्रहार… 4 पिकअप वाहनों से 12 बैलों को मौत के मुंह से बचाया!”
चंद्रपुर :
चंद्रपुर जिले में अवैध गोवंश तस्कश्ररी के खिलाफ स्थानिक गुन्हे शाखा (LCB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 पिकअप वाहनों को पकड़कर 12 बैलों को क्रूर तस्करी से मुक्त कराया है। यह कार्रवाई रविवार 17 मई 2026 की सुबह भिसी थाना क्षेत्र के जांभूळघाट नेरी टी-पॉइंट पर की गई।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ वाहन गोवंशों को बेरहमी से ठूंसकर कत्लखाने की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही LCB टीम ने सापळा बिछाकर चारों वाहनों को रोक लिया। जांच के दौरान सामने आया कि 12 बैलों को बिना चारा-पानी के बेहद अमानवीय तरीके से भरा गया था।
पकड़े गए वाहन
MH 40 AK 1036, MH 34 AV 1580, MH 40 Y 7594, MH 34 BG 6781
6. चैतन्य विठ्ठल गजापुरे (28), निवासी विरली खंदार, तहसील पवनी, जिला भंडारा
7. गंगाधर रामकृष्ण मस्के (42), निवासी काथुर्ली, तहसील पवनी, जिला भंडारा
पुलिस ने क्या-क्या किया जब्त?
चार पिकअप वाहन, 12 गोवंश (बैल)
मुक्त कराए गए सभी गोवंशों को सुरक्षित रूप से तपोवनी वंदनीय राष्ट्रसंत श्री तुकडोजी महाराज गोशाला में भेज दिया गया है।
कार्रवाई करने वाली टीम इस पूरी कार्रवाई को LCB टीम के, पोउपनि सर्वेश बेलसरे ,पोहवा नितीन कुर्जेकार ,पोहवा नितीन साळवे ,पोहवा प्रमोद कोटनाके ,पोहवा दिनेश आदापुरे पोअ अमोल सावे ने अंजाम दिया।
“गोवंश तस्करों पर पुलिस का शिकंजा कसना शुरू… अवैध नेटवर्क पर जल्द हो सकते हैं और बड़े खुलासे!”