Home Breaking News चंद्रपुर में ड्रग्स रैकेट पर रामनगर पुलिस का बड़ा प्रहार… महिला समेत...

चंद्रपुर में ड्रग्स रैकेट पर रामनगर पुलिस का बड़ा प्रहार… महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार!”

93

चंद्रपुर में ड्रग्स रैकेट पर रामनगर पुलिस का बड़ा प्रहार… महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार!”



इंदिरा नगर इलाके में चल रहा था एमडी पाउडर का काला कारोबार… पुलिस ने मारा छापा”


चंद्रपुर :

चंद्रपुर शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ रामनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स के अवैध नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इंदिरा नगर इलाके में छापा मारकर पुलिस ने एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में नशीला पदार्थ, मोबाइल फोन और नकदी जब्त की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमरीन हनीफ शेख (33), निवासी इंदिरा नगर, के पास, चंद्रपुर ,यशोधान प्रकाश नेल्लूरी (22), निवासी संजय नगर, मुल रोड, दुर्गा माता मंदिर के पास, चंद्रपुर के रूप में हुई है।मुखबिर की सूचना पर पुलिस का एक्शन रामनगर पुलिस की अपराध जांच टीम शहर में अवैध कारोबार और नशे के खिलाफ विशेष अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इंदिरा नगर क्षेत्र में एक घर से एमडी पाउडर का अवैध भंडारण और बिक्री की जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने संबंधित घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान अलमारी से 10.15 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) पाउडर बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने क्या-क्या किया जब्त? छापेमारी के दौरान पुलिस ने —10.15 ग्राम एमडी पाउडर विभिन्न कंपनियों के 9 मोबाइल फोन,ड्रग्स तौलने का इलेक्ट्रॉनिक कांटा,3,150 रुपये नकद सहित कुल 1 लाख 56 हजार 450 रुपये का माल जब्त किया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(ए), 22(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई आयुष नोपानी, ईश्वर कटकड़े, प्रमोद चौगुले और प्रभावती एकुरके के मार्गदर्शन में अपराध जांच टीम ने अंजाम दी।

“चंद्रपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा तेज… ड्रग्स माफियाओं में मचा हड़कंप!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here