Home Breaking News पडोली पुलिस कि बडी कामयाबी

पडोली पुलिस कि बडी कामयाबी

170

पडोली पुलिस कि बडी कामयाबी



24 घंटे में वाहन चोर पुलिस के शिकंजे में एक्टिवा बरामद कर किया बड़ा खुलासा!


यशवंतनगर से चोरी हुई Honda Activa लखमापुर से बरामद… आरोपी गिरफ्तार


चंद्रपुर :

चंद्रपुर के पडोली पुलिस स्टेशन की अपराध खोज टीम ने तेज कार्रवाई करते हुए यशवंतनगर क्षेत्र से चोरी हुई Honda Activa मोपेड को महज 24 घंटे के भीतर बरामद कर वाहन चोरी के मामले का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके साथ शामिल विधि संघर्ष बालकों की भी पहचान कर ली गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यशवंतनगर निवासी अदनान अकील खान (26), जो पानठेला व्यवसाय करते हैं, ने 15 मई 2026 को पडोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी काले रंग की Honda Activa (MH 34 CL-1888) 14 मई की रात बुद्ध विहार के पास खड़ी थी, लेकिन सुबह उठने पर वाहन गायब मिला। काफी तलाश के बाद भी वाहन नहीं मिलने पर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।

पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला

मामले की गंभीरता को देखते हुए आयुष नोपानी, ईश्वर कातकडे और प्रमोद चौगुले के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश हिवसे ने अपराध खोज टीम को तत्काल जांच के निर्देश दिए।

जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चोरी की गई एक्टिवा लखमापुर के एक टायर पंचर दुकान के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत छापा मारकर वाहन बरामद किया और आरोपी शुभम बिरण जाधव (18), निवासी तुकुम तलाव, हाल निवासी इंदिरा नगर, एमबी मॉडर्न स्कूल के पास, चंद्रपुर को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह अपने दो साथियों और विधि संघर्ष बालकों के साथ यशवंतनगर में घूम रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक्टिवा में चाबी लगी दिखाई दी, जिसके बाद उन्होंने वाहन चोरी कर लिया।

एक लाख की एक्टिवा बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से — Honda Activa (MH 34 CL-1888) कीमत लगभग ₹1 लाख बरामद की है।

इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका

इस कार्रवाई को अपराध अन्वेषण विभाग के इंचार्ज विनोद वानकर, प्रतिक हेमके, धीरज भोयर और समीर खाडे की टीम ने अंजाम दिया।

“चंद्रपुर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन… वाहन चोरों में मचा हड़कंप!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here