Home Breaking News कोयले की कालिख से घुट रहा चंद्रपुर अब ‘कोल हब’ ही बनेगा...

कोयले की कालिख से घुट रहा चंद्रपुर अब ‘कोल हब’ ही बनेगा स्थायी इलाज!”

125

कोयले की कालिख से घुट रहा चंद्रपुर अब ‘कोल हब’ ही बनेगा स्थायी इलाज!”



गांवों के बीच धधकते कोल डिपो बने मुसीबत… सुधीर मुनगंटीवार से उठी बड़े ‘कोल हब’ प्रोजेक्ट की मांग”


चंद्रपुर :

चंद्रपुर तालुका में बेकाबू तरीके से फैलते कोल डिपो अब पूरे क्षेत्र के लिए प्रदूषण, ट्रैफिक और मौत के खतरे का कारण बनते जा रहे हैं। गांवों के बीच, मुख्य सड़कों के किनारे और रिहायशी इलाकों के आसपास धधकते कोल डिपो से उड़ती काली राख ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है।

कोयले की धूल से सांस लेना मुश्किल हो रहा है, सड़कों पर ट्रकों की लंबी कतारें हादसों को न्योता दे रही हैं और प्रशासनिक लापरवाही के बीच आम नागरिकों का स्वास्थ्य खतरे में पड़ता जा रहा है।

इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए सुधीर मुनगंटीवार के समक्ष चंद्रपुर तालुका में एमआईडीसी के माध्यम से एक विशाल और नियोजित “कोल हब” प्रोजेक्ट शुरू करने की मांग उठाई गई है।

अब गांवों के बीच नहीं एक ही जगह होंगे सभी कोल डिपो!”

मांग में कहा गया है कि चंद्रपुर के अलग-अलग हिस्सों में फैले कोल डिपो को हटाकर एक नियोजित “कोल हब” में शिफ्ट किया जाए, जहां आधुनिक सुविधाओं और सख्त प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था के साथ कारोबार संचालित हो।

प्रस्तावित “कोल हब में होंगी ये सुविधाएं

विशाल ट्रक पार्किंग,ट्रक चालकों के लिए विश्रामगृह ,स्वच्छ बाथरूम और वॉशरूम ,कैंटीन और पेयजल सुविधा

कामगारों के लिए विशेष व्यवस्था

प्रदूषण नियंत्रण के हाईटेक उपाय

सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की आधुनिक प्रणाली प्रदूषण, ट्रैफिक और हादसों से मिलेगी राहत।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि “कोल हब” परियोजना लागू होती है, तो चंद्रपुर को प्रदूषण की काली मार से राहत मिलेगी। सड़कों पर ट्रकों का दबाव कम होगा, दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगेगा और नागरिकों को सुरक्षित व स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा।

“अब सिर्फ वादे नहीं… चंद्रपुर को चाहिए ठोस समाधान!”

लोगों ने शासन से मांग की है कि अनेक वर्षों से बढ़ती समस्या को देखते हुए जल्द निर्णय लेकर चंद्रपुर में आधुनिक और सुव्यवस्थित “कोल हब” परियोजना शुरू की जाए।

“अगर अब भी कार्रवाई नहीं हुई… तो कोयले की कालिख में दम घुटता रहेगा चंद्रपुर!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here