Home Breaking News चंद्रपुर पुलिस का तंबाकू माफियाओं पर बड़ा प्रहार!

चंद्रपुर पुलिस का तंबाकू माफियाओं पर बड़ा प्रहार!

119

चंद्रपुर पुलिस का तंबाकू माफियाओं पर बड़ा प्रहार!



बाबूपेठ में LCB की धड़क कार्रवाई, हुक्का फ्लेवर का भारी जखीरा जब्त


किराना दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार


चंद्रपुर : जिले में युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले अवैध हुक्का और सुगंधित तंबाकू कारोबारियों के खिलाफ चंद्रपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तंबाकू माफियाओं के अड्डे पर जोरदार छापा मारा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय गुन्हे शाखा (LCB) की टीम ने बाबूपेठ क्षेत्र में कार्रवाई कर प्रतिबंधित हुक्का फ्लेवर और शिषा तंबाकू का बड़ा जखीरा जब्त किया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक Ayush Nopani, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक Ishwar Katakde के मार्गदर्शन तथा स्थानीय गुन्हे शाखा के पुलिस निरीक्षक Amol Kachore के नेतृत्व में की गई।

किराना दुकान की आड़ में चल रहा था काला कारोबार

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चंद्रपुर शहर थाना अंतर्गत मराठा चौक, बाबूपेठ वार्ड इलाके में किराना दुकान की आड़ में प्रतिबंधित हुक्का शिषा तंबाकू का अवैध भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर 19 मई 2026 की रात करीब 9:15 बजे स्थानीय गुन्हे शाखा की टीम ने मौके पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने ‘EAGLE’ और ‘Hola’ कंपनी के प्रतिबंधित सुगंधित हुक्का शिषा तंबाकू के सैकड़ों पैकेट बरामद किए। पुलिस ने मौके से कुल 57 हजार 325 रुपये का अवैध माल जब्त किया।

दो तंबाकू कारोबारी गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान —

हनुमान श्रीकृष्ण आंबटकर (38 वर्ष)

संजय श्रीकृष्ण आंबटकर (35 वर्ष)

निवासी मराठा चौक, बाबूपेठ वार्ड, चंद्रपुर के रूप में हुई है।

दोनों आरोपी किराना व्यवसाय की आड़ में प्रतिबंधित हुक्का फ्लेवर बेचने का कारोबार चला रहे थे।

क्या-क्या हुआ जब्त?

पुलिस द्वारा जब्त किए गए माल में —

EAGLE हुक्का शिषा तंबाकू के 20 पैकेट

Hola हुक्का शिषा तंबाकू के 185 पैकेट शामिल हैं।

“अवैध कारोबारियों पर जारी रहेगा पुलिस का शिकंजा”

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने साफ संकेत दिए हैं कि जिले में युवाओं के स्वास्थ्य और भविष्य से खिलवाड़ करने वाले अवैध धंधेबाजों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस पूरी कार्रवाई में स्थानीय गुन्हे शाखा के अधिकारी और कर्मचारियों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here