Home Breaking News गडचांदूर में LCB की बड़ी कार्रवाई

गडचांदूर में LCB की बड़ी कार्रवाई

120

गडचांदूर में LCB की बड़ी कार्रवाई,



1.39 लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा और सुगंधित तंबाकू जब्त


घर में छिपाकर रखा था भारी मात्रा में अवैध माल, आरोपी फरार


चंद्रपुर : महाराष्ट्र में प्रतिबंधित गुटखा, सुगंधित तंबाकू और पान मसाला की अवैध बिक्री व भंडारण के खिलाफ स्थानीय गुन्हे शाखा (LCB) चंद्रपुर ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गडचांदूर पुलिस थाना क्षेत्र में की गई इस छापेमार कार्रवाई में पुलिस ने 1 लाख 39 हजार 942 रुपये कीमत का प्रतिबंधित माल जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 मई 2026 को स्थानीय गुन्हे शाखा की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गडचांदूर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू, गुटखा और पान मसाला का अवैध भंडारण कर बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल संदिग्ध के घर पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान पुलिस को विभिन्न कंपनियों के प्रतिबंधित गुटखा, सुगंधित तंबाकू और पान मसाला का बड़ा जखीरा मिला। पुलिस ने मौके से कुल 22 प्रकार के प्रतिबंधित उत्पाद जब्त किए।

फरार आरोपी की तलाश तेज

इस मामले में गडचांदूर पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 330/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, इस प्रकरण में

समीर सागीर अहमद सिद्दीकी, निवासी नांदा, तहसील कोरपना, जिला चंद्रपुर को आरोपी बनाया गया है, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में स्थानीय गुन्हे शाखा (LCB) चंद्रपुर तथा गडचांदूर उपविभागीय पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जिले में कहीं भी प्रतिबंधित गुटखा, सुगंधित तंबाकू या अन्य अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री अथवा भंडारण की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here