Home Breaking News गो-तस्करों पर चंद्रपुर पुलिस का बड़ा प्रहार

गो-तस्करों पर चंद्रपुर पुलिस का बड़ा प्रहार

120
  • गो-तस्करों पर चंद्रपुर पुलिस का बड़ा प्रहार


293 शातिर तस्करों की पहचान परेड, ‘मकोका’ कार्रवाई की कड़ी चेतावनी


चंद्रपुर : ()जिले में अवैध गो-तस्करी, पशु क्रूरता और गोवंश की अवैध ढुलाई के खिलाफ चंद्रपुर जिला पुलिस ने अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मुख्यालय में आयोजित विशेष “पहचान परेड एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कैंप” में जिलेभर के 293 शातिर गो-तस्करों को पुलिस ने तलब कर कड़ा इशारा दिया कि अब अवैध गो-तस्करी करने वालों पर सीधे ‘मकोका’ के तहत कार्रवाई की जाएगी।

यह विशेष अभियान पुलिस अधीक्षक Ayush Nopani के मार्गदर्शन में पुलिस मुख्यालय स्थित ड्रिल शेड में आयोजित किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक Ishwar Katakde समेत जिले के सभी उपविभागीय पुलिस अधिकारी, स्थानीय अपराध शाखा (LCB) और विभिन्न पुलिस टीमों के अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस विभाग की ओर से बताया गया कि जिले के चंद्रपुर, वरोरा, चिमूर, ब्रह्मपुरी, मुल, राजुरा और गडचांदूर उपविभागों के कुल 293 आदतन गो-तस्करों का पूरा आपराधिक रिकॉर्ड तैयार किया गया है। अब इन अपराधियों की गतिविधियों पर पुलिस की सीधी नजर रहेगी।

गो-तस्करों को पुलिस की सख्त चेतावनी

कैंप में मौजूद आरोपियों को पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि अब अवैध पशु तस्करी और क्रूरता से जुड़े मामलों में केवल सामान्य धाराएं नहीं लगाई जाएंगी, बल्कि संगठित अपराध मानते हुए सीधे महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट यानी ‘मकोका’ के तहत कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि —मकोका लगने के बाद जमानत मिलना बेहद मुश्किल होगा

अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति जब्त की जाएगी,तस्करी में इस्तेमाल वाहनों को राजसात किया जाएगा,संगठित गिरोहों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी

पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी ने जनता से भी अपील की कि जिले में कहीं भी अवैध गो-तस्करी, पशु क्रूरता या संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि चंद्रपुर पुलिस गो-तस्करी के संपूर्ण नेटवर्क को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ अब किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी।

इस विशेष अभियान में परिवीक्षाधीन पुलिस उपअधीक्षक कायंदे पाटिल (IPS), सचिन खेतरे, LCB पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे सहित जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रमुख हेडलाइन्स :गो-तस्करों पर चंद्रपुर पुलिस का सबसे बड़ा शिकंजा,293 शातिर तस्करों की पहचान परेड, पुलिस का कड़ा संदेश,अब गो-तस्करों पर लगेगा ‘मकोका’,अवैध कमाई की संपत्ति होगी जब्त,गो-तस्करी में इस्तेमाल वाहन होंगे राजसात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here