Home Breaking News वर्धा नदी में डूबकर मृत हुए युवकों के परिजनों से मिलीं सांसद...

वर्धा नदी में डूबकर मृत हुए युवकों के परिजनों से मिलीं सांसद प्रतिभा धानोरकर

385

वर्धा नदी में डूबकर मृत हुए युवकों के परिजनों से मिलीं सांसद प्रतिभा धानोरकर



दी सांत्वना और आर्थिक सहायता


घुग्घुस : शहर की इंदिरा नगर कॉलोनी के पांच युवकों की वर्धा नदी में डूबने से हुई दर्दनाक मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। 8 जून 2026 को तन्मय पथाडे, रोहित बोबड़े, सन्नी आसमपल्ली, नकुल केळझरकर तथा सम्यक सोनटक्के वर्धा नदी में तैरने गए थे, जहां दुर्भाग्यवश डूबने से उनकी मृत्यु हो गई थी।

एक ही मोहल्ले में रहने वाले पांच युवकों के असामयिक निधन से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस हृदयविदारक घटना से संपूर्ण घुग्घुस शहर शोकमग्न है।

शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना देने एवं उनका दुःख बांटने के लिए शुक्रवार, 12 जून को सांसद प्रतिभा धानोरकर ने मृतक युवकों के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों को ढांढस बंधाया तथा अपनी ओर से आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुंदा जेणेकर, अश्विनी खोबरागड़े, घुग्घुस नगर परिषद की नगराध्यक्ष दीप्ती सोनटक्के, उपाध्यक्ष राजू रेड्डी, निर्माण सभापति रोशन पचारे, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सभापति नुरूल सिद्दीकी, नगरसेवक सूरज कन्नूर, दिलीप पिट्टलवार, स्वीकृत नगरसेवक तौफिक शेख, नगरसेविका आशा गणेश पानघाटे, सुनीता मंदेश्वर पेंदोर, आयेशा अली, बाळू चिकनकर, लड्डू चिलका, प्रशांत सारोकर, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष रोशन दंतलवार, अलीम शेख, सुनील चिलका, गणेश पानघाटे, गजानन मासिरकर, विशाल मादर, अनिरुद्ध आवळे, कल्याण सोदारी, रोहित डाकूर, अजहर शेख, कुमार रुद्रारप, प्रेमानंद जोगी, अजय जोगी, सुनील पाटील सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सांसद प्रतिभा धानोरकर ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाज और कांग्रेस परिवार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here