Home Breaking News चंद्रपुर पुलिस की बड़ी सफलता: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 6 चोरी की...

चंद्रपुर पुलिस की बड़ी सफलता: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

37

चंद्रपुर पुलिस की बड़ी सफलता: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद



चंद्रपुर, 20 जून। चंद्रपुर की स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई 6 मोटरसाइकिलें बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ चंद्रपुर जिले के विभिन्न पुलिस थानों सहित यवतमाल जिले में भी वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेश उर्फ मेंढी सुरेश पटकूटवार (28 वर्ष) निवासी साईबाबा वार्ड, कोरपना, जिला चंद्रपुर के रूप में हुई है। आरोपी लंबे समय से वाहन चोरी की वारदातों में शामिल था और पुलिस को उसकी तलाश थी।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई वाहन चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई कुल 6 मोटरसाइकिलें बरामद कीं।

जिन मामलों का खुलासा हुआ

राजुरा पुलिस स्टेशन अपराध क्रमांक 508/2026, धारा 303(2) बीएनएस – हीरो स्प्लेंडर

– Rajura पुलिस स्टेशन अपराध क्रमांक 459/2025, धारा 303(2) बीएनएस – स्प्लेंडर प्रो

– चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन अपराध क्रमांक 749/2025, धारा 303(2) बीएनएस – पैशन प्रो

– पडोली पुलिस स्टेशन अपराध क्रमांक 146/2026, धारा 303(2) बीएनएस – हीरो स्प्लेंडर प्लस

 रामनगर पुलिस स्टेशन अपराध क्रमांक 275/2025, धारा 303(2) बीएनएस – स्प्लेंडर प्रो

-मुकुटबन पुलिस स्टेशन, जिला यवतमाल अपराध क्रमांक 172/2025, धारा 303(2) बीएनएस – स्प्लेंडर प्लस

पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी के कुल 6 मामलों का खुलासा हुआ है। बरामद मोटरसाइकिलों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई स्थानीय अपराध शाखा चंद्रपुर के पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई दल में सहायक पुलिस निरीक्षक दीपक कांक्रेडवर, बलराम झाडोकर, पुलिस कर्मचारी स्वामीदास चालेकर, अजय बागेसर, किशोर वैरागडे, गणेश भोयर, जयंता चुनारकर, गोपीनाथ नरोटे, शेखर माथनकर तथा स्थानीय अपराध शाखा के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

पुलिस की इस कार्रवाई की जिलेभर में सराहना की जा रही है। वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा आगे भी विशेष अभियान जारी रहने की जानकारी दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here