Home Breaking News घुग्घुस नगर परिषद मे बालकल्याण सभापति के बेटे की दबंगई : डॉक्टर...

घुग्घुस नगर परिषद मे बालकल्याण सभापति के बेटे की दबंगई : डॉक्टर को धमकाया… शासकीय कार्य में बाधा डालने पर मामला दर्ज।

59

घुग्घुस नगर परिषद मे बालकल्याण सभापति के बेटे की दबंगई : डॉक्टर को धमकाया… शासकीय कार्य में बाधा डालने पर मामला दर्ज।



बेटा अक्षय मेश्राम पर पुलिस मे मामला दर्ज


घुग्घुस : शहर मे सत्ता के नशे में चूर नेताओं और उनके परिजनों की गुंडागर्दी का एक और मामला खुलकर सामने आया है। स्थानीय नगर परिषद की महिला व बाल कल्याण सभापति माला मेश्राम के बेटे अक्षय अरुण मेश्राम के खिलाफ घुग्घुस पुलिस थाने में शासकीय कार्य में बाधा डालने और डॉक्टर को धमकाने का संगीन मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई वेकोलि के राजीव रतन केंद्रीय चिकित्सालय के डॉ. धीरेंद्र शंभरकर की शिकायत पर की गई है।

” मेरी मां सभापति है…” कहकर दी धमकी…

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हाई-वोल्टेज ड्रामा १७ जून की सुबह करीब १०:३० बजे राजीव रतन चिकित्सालय में शुरू हुआ। आरोपी अक्षय मेश्राम के पिता कुछ दिनों पहले एक हादसे में घायल हो गए थे, जिनका इलाज चंद्रपुर के संजीवनी अस्पताल में चल रहा है। पिता को चंद्रपुर शिफ्ट करने के लिए अक्षय ने डॉ. धीरेंद्र शंभरकर से एम्बुलेंस की मांग की।

डॉक्टर ने तत्परता दिखाते हुए चंद्रपुर जाने वाली एक एम्बुलेंस की व्यवस्था भी कर दी, लेकिन उस एम्बुलेंस में पहले से ही कुछ अन्य मरीज मौजूद थे। बस, इसी बात पर सभापति का बेटा बिफर गया। उसने मरीजों के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया और अपनी राजनीतिक धौंस दिखाते हुए डॉक्टर पर चिल्लाने लगा।

आरोपी अक्षय ने डॉक्टर को सरेआम धमकी देते हुए कहा–** “तुम मुझे जानते नहीं हो? मेरी मां नगर परिषद की सभापति है! अगर मेरा काम (अलग एम्बुलेंस का इंतजाम) नहीं किया, तो तुम्हें यहाँ पर रहने नहीं दूंगा!”*

अक्षय ने न सिर्फ डॉक्टर को भद्दी-भद्दी गालियां दीं, बल्कि अस्पताल के शासकीय कार्य में भी भारी व्यवधान पैदा किया।

**पुलिस ने कसा शिकंजा**

सभापति के बेटे की इस सरेआम गुंडागर्दी के बाद डॉ. धीरेंद्र शंभरकर ने तुरंत घुग्घुस पुलिस थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी अक्षय अरुण मेश्राम के खिलाफ **धारा २९६, २२१, ३५२ और ३५१ (२)** के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

**पुलिस ने जांच सुरु कर दी।**

इस पूरे मामले की आगे की तफ्तीश थानेदार प्रकाश राउत के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारी राकेश तुरांकर कर रहे हैं। अब देखना यह है कि खाकी इस राजनीतिक रसूख वाले आरोपी पर क्या और कितनी सख्त कार्रवाई करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here