Home Breaking News चंद्रपुर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार

चंद्रपुर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार

66

चंद्रपुर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार



104.210 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 16.23 लाख का माल जब्त


एलसीबी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की तलाश तेज


चंद्रपुर |
चंद्रपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 104.210 ग्राम एमडी ड्रग्स, दो मोबाइल फोन, नकदी सहित कुल 16 लाख 23 हजार 370 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जटपुरा गेट स्थित इटनकर पान मंदिर के पास एमडी ड्रग्स की खरीद-बिक्री होने वाली है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने जाल बिछाकर छापा मारा।
कारवाई के दौरान ओम संतोष इटनकर (25 वर्ष), निवासी जटपुरा वार्ड को हिरासत में लेकर उसके घर की तलाशी ली गई। तलाशी में 104.210 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स, दो मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई।
पूछताछ में ओम इटनकर ने खुलासा किया कि उसने यह मादक पदार्थ इरफान उर्फ भूर्या पठान, निवासी बागलखिड़की, चंद्रपुर से खरीदा था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर इरफान उर्फ भूर्या पठान को भी गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ रामनगर पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम 1985 की धारा 8(सी), 22(सी) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अब पुलिस की नजर पूरे ड्रग्स नेटवर्क पर
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह ड्रग्स कहां से लाई गई, इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसका नेटवर्क चंद्रपुर के अलावा किन जिलों तक फैला हुआ है। आर्थिक लेन-देन और अन्य सहयोगियों की भी गहन जांच की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी, ओम संतोष इटनकर (25 वर्ष) – निवासी जटपुरा वार्ड, चंद्रपुर। इरफान उर्फ भूर्या पठान – निवासी बागलखिड़की, चंद्रपुर।
जब्त सामग्री- एमडी (मेफेड्रोन): 104.210 ग्राम,- मोबाइल फोन: 2, नकद राशि: बरामद- कुल जब्त माल: ₹16,23,370 हुआ है।
यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दी। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा तथा ड्रग्स माफिया के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here