Home Breaking News चंद्रपुर: मुसलाधार बारिश से सड़कों पर बहा नाले का गंदा पानी,

चंद्रपुर: मुसलाधार बारिश से सड़कों पर बहा नाले का गंदा पानी,

89

चंद्रपुर: मुसलाधार बारिश से सड़कों पर बहा नाले का गंदा पानी,



NCP (शरद पवार) युवती कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी!


चंद्रपुर (ब्यूरो)
हाल ही में चंद्रपुर में हुई मूसलाधार बारिश ने महानगर पालिका के ड्रेनेज सिस्टम और मानसून पूर्व तैयारियों की पोल खोलकर रख दी है। बारिश के कारण शहर के प्रमुख इलाकों— मित्रनगर, जटपुरा, भानापेठ और तुकुम की सड़कों पर सार्वजनिक नालों का गंदा और दूषित पानी बहता हुआ दिखाई दिया।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए राष्ट्रवादी युवती कांग्रेस (शरदचंद्र पवार) की शहर जिला अध्यक्षा व पत्रकार कु. माधुरी कटकोजवार (मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन) ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नालों की तुरंत सफाई करने की जोरदार मांग की है।

लापरवाही पड़ी भारी, जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं

कु. माधुरी कटकोजवार ने मनपा प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चंद्रपुर महानगर पालिका के संबंधित विभाग ने मानसून पूर्व सफाई की तरफ पूरी तरह ढुलमुल रवैया अपनाया है। अगर समय रहते भारी बारिश की झड़ी लगने से पहले शहर के सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई नहीं की गई, तो स्थिति और भयावह हो जाएगी। सड़कों पर जमा हो रहे इस गंदे पानी के कारण स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य पर बेहद विपरीत असर पड़ सकता है और शहर में महामारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है।

वरिष्ठ नेतृत्व को दी गई पूरी रिपोर्ट

इस गंभीर मुद्दे को लेकर राष्ट्रवादी युवती कांग्रेस की ओर से राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरदचंद्र पवार) पार्टी की शहर जिलाध्यक्षा **सौ. बेबीताई उईके** और ग्रामीण जिलाध्यक्ष **राजेंद्रभाऊ वैद्य** को भी अवगत करा दिया गया है। पार्टी नेतृत्व ने इस जनहित के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाने के संकेत दिए हैं।

प्रशासन गहरी नींद से जागे और भारी बारिश का दौर शुरू होने से पहले युद्धस्तर पर नालों की सफाई सुनिश्चित करे, वरना जनता के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए हमें उग्र कदम उठाना पड़ेगा।”
 कु. माधुरी कटकोजवार, अध्यक्षा, राकांपा युवती कांग्रेस (चंद्रपुर शहर)

प्रभावित इलाके:मित्रनगर, जटपुरा, भानापेठ, तुकुम समेत कई वार्डों में सड़कों पर बहा सांडपानी।
प्रशासनिक अनदेखी:मानसून की शुरुआत में ही खुली मनपा के दावों की पोल।
स्वास्थ्य का संकट: गंदे पानी से संक्रामक बीमारियां फैलने का बढ़ा खतरा, तुरंत सफाई की मांग।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here