Home Breaking News चंद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कबाड़ और तांबा तार चोरी का खुलासा,...

चंद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कबाड़ और तांबा तार चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

88

चंद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कबाड़ और तांबा तार चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार



1.73 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद, वारदात में इस्तेमाल दो वाहन भी जब्त


चंद्रपुर | प्रतिनिधि

चंद्रपुर शहर में कबाड़ और तांबे के तार की चोरी के मामले में स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) को बड़ी सफलता मिली है। गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के माल समेत कुल 1.73 लाख रुपये का मुद्देमाल बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 28 जून 2026 को स्थानीय अपराध शाखा, चंद्रपुर की टीम ने संदिग्ध आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से 12 किलो जला हुआ तांबे का तार, 5 किलो अन्य लोहे का सामान तथा चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई हीरो होंडा स्प्लेंडर (MH-34 BC-1256) और मोपेड (MH-34 BM-3685) बरामद की गई।

बरामद किए गए माल और वाहनों की कुल कीमत करीब 1,73,000 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई चंद्रपुर शहर पुलिस थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 726/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(2) एवं 305 के मामले में की गई है।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए चंद्रपुर शहर पुलिस थाना के हवाले कर दिया गया है।

यह पूरी कार्रवाई स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी), चंद्रपुर की विशेष टीम द्वारा अंजाम दी गई। पुलिस का कहना है कि चोरी और कबाड़ के अवैध कारोबार पर आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here