Home Breaking News घुग्घुस पुलिस की बड़ी सफलता

घुग्घुस पुलिस की बड़ी सफलता

231

घुग्घुस पुलिस की बड़ी सफलता



ACC कंपनी के गोदाम में हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा,चार आरोपी गिरफ्तार,दो पर माफ़ 


घुग्घुस, चंद्रपुर। घुग्घुस पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ACC कंपनी परिसर स्थित साईराज कंस्ट्रक्शन के गोदाम में हुई चोरी का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।परंतु दो लोगों को किसी दबाव के कारण पकड़ने के लिए टाल-मटोल कर रही है। मुख्य शातीर चोर का कोई जिक्र नही हो रहा शातीर आरोपी को माफ़ कर दिए जाने कि जानकारी स्थानीय लोगों से मिली है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी मे 30,300 रुपये मूल्य का सामान भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 28 जून 2026 को नकोडा स्थित एसएससी कॉलोनी निवासी व गोदाम के चौकीदार मारुति भोगेकर ने शिकायत दर्ज कराई कि 27 जून की शाम से 28 जून की सुबह के बीच अज्ञात चोरों ने गोदाम की खिड़की से अंदर प्रवेश कर निर्माण कार्य में उपयोग होने वाले लोहे के क्लैंप, ड्रिल मशीन तथा लोहे के सरियों का बंडल चोरी कर लिया।

शिकायत के आधार पर घुग्घुस पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस निरीक्षक प्रकाश राऊत के निर्देश पर विशेष जांच दल का गठन किया गया। गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक योगराज मेश्राम (22) को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कबूल करते हुए अपने साथियों सोहन लक्ष्मी कश्यप (25), जीवन जितू सारखी (19) और शेख रफीक शेख लड्डू (52) के नाम बताए।अन्य दो आरोपी चोरी के मामले में अभी भी फरार बताए जा रहे है।

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया। बरामद सामग्री में 22 हजार रुपये के लोहे के क्लैंप, 2 हजार रुपये की ड्रिल मशीन तथा 6,300 रुपये मूल्य के लोहे के सरियों का बंडल शामिल है। इस प्रकार कुल 30,300 रुपये का माल जब्त किया गया।

यह कार्रवाई प्रभारी पुलिस निरीक्षक प्रकाश राऊत के मार्गदर्शन में अपराध शाखा की टीम ने की। टीम में पुलिस हवलदार संजय अत्कुलवार, अनिल बैठा, विशाल हूड, राकेश तुरणकर तथा पुलिस कर्मी नितीन मराठे, रविंद्र वाबीटकर, महेश भोयर, प्रसन्नजीत डोरलीकर, पवन डाखरे और रविंद्र शेंडे शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here