Home Breaking News जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन को विदर्भ राज्य आंदोलन समिति का समर्थन

जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन को विदर्भ राज्य आंदोलन समिति का समर्थन

80

जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन को विदर्भ राज्य आंदोलन समिति का समर्थन



दिल्ली पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलनकारियों से की मुलाकात



शांतिपूर्ण जनआंदोलन को बताया लोकतंत्र की ताकत


कोरपणा: नितेश केराम

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन को विदर्भ राज्य आंदोलन समिति (वीआरएस) ने अपना खुला समर्थन दिया है। समिति के प्रतिनिधिमंडल ने जंतर-मंतर पहुंचकर कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से अभिजीत दीपके के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन तथा सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आमरण अनशन को समर्थन व्यक्त किया।

विदर्भ राज्य आंदोलन समिति के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक एडवोकेट वामनराव चटप ने किया। उनके साथ युवा आघाड़ी के प्रांताध्यक्ष मुकेश मासुरकर, पूर्व विदर्भ विभागाध्यक्ष अरुण केदार, पश्चिम विदर्भ विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. पी. आर. राजपूत, प्रचार प्रमुख तात्यासाहेब मट्टे तथा कोर कमेटी सदस्य पद्माताई राजपूत भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर एडवोकेट वामनराव चटप ने आंदोलन स्थल पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से जनहित के मुद्दों को लेकर चलाए जा रहे इस आंदोलन का विदर्भ राज्य आंदोलन समिति पूरी मजबूती के साथ समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को सम्मान मिलना चाहिए और जनहित से जुड़े आंदोलनों को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होना आवश्यक है।

प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलनकारियों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए आशा जताई कि जनहित के मुद्दों पर सरकार सकारात्मक पहल करेगी और लोकतांत्रिक मूल्यों को कायम रखते हुए आंदोलन की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here