Home Breaking News 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला के इलाज के लिए 24 घंटे में मिली...

100 वर्षीय बुजुर्ग महिला के इलाज के लिए 24 घंटे में मिली मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायताज्ञ

73

100 वर्षीय बुजुर्ग महिला के इलाज के लिए 24 घंटे में मिली मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायताज्ञ



मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से समय पर मिली आर्थिक मदद, सफल हुई सर्जरी


चंद्रपुर
मुंबई/चंद्रपुर
गंभीर सड़क दुर्घटना के बाद आर्थिक संकट से जूझ रही 100 वर्षीय सरूबाई मुंजवार को मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मात्र 24 घंटे के भीतर आर्थिक सहायता स्वीकृत कर दी गई। समय पर मिली इस मदद से उनकी आवश्यक सर्जरी कराना संभव हो सका और उपचार में किसी प्रकार की देरी नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, सरूबाई मुंजवार सड़क पार कर रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार दोपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी बाईं जांघ में गंभीर चोट आई। उन्हें तत्काल फलटण के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल ऑपरेशन की आवश्यकता बताई।

सर्जरी और उपचार पर लगभग सवा लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान था, जिससे परिवार आर्थिक संकट में आ गया। इसी दौरान परिजनों को मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि योजना की जानकारी मिली। अस्पताल के सहयोग से 25 जून को सहायता के लिए आवेदन किया गया।

मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि प्रकोष्ठ ने आवेदन प्राप्त होते ही आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर त्वरित कार्रवाई की और केवल 24 घंटे के भीतर आर्थिक सहायता स्वीकृत कर दी। इससे मरीज का इलाज बिना किसी विलंब के शुरू हो सका।

परिवार ने समय पर मिली इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि प्रकोष्ठ के अनुसार, पात्र मरीजों के पूर्ण दस्तावेज प्राप्त होने पर कम से कम समय में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी जा रही है। योजना से संबंधित अधिक जानकारी या मार्गदर्शन के लिए टोल फ्री नंबर 1800-123-2211 पर संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here