Home Breaking News घुग्घुस में FDA की बड़ी कार्रवाई, 40,935 रुपये का प्रतिबंधित पान मसाला...

घुग्घुस में FDA की बड़ी कार्रवाई, 40,935 रुपये का प्रतिबंधित पान मसाला जब्त

85

घुग्घुस में FDA की बड़ी कार्रवाई, 40,935 रुपये का प्रतिबंधित पान मसाला जब्त



घुग्घुस (चंद्रपुर), 14 जुलाई। अन्न एवं औषध प्रशासन (FDA), चंद्रपुर की टीम ने घुग्घुस शहर में प्रतिबंधित सुगंधित पान मसाले की अवैध बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान पर छापा मारकर 40,935 रुपये मूल्य का प्रतिबंधित पान मसाला जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को मातादेवी रोड स्थित एक मकान पर की गई छापेमारी के दौरान प्रसाद मारोती दुर्गे (48) और जीवन हगरुजी भैसारे (48) के कब्जे से विमल, वी-1, राजश्री और डबल ब्लैक ब्रांड का कुल 21.956 किलोग्राम प्रतिबंधित सुगंधित पान मसाला बरामद किया गया। जब्त सामग्री का बाजार मूल्य 40,935 रुपये बताया गया है।

इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ घुग्घुस पुलिस थाना में एफआईआर क्रमांक 0226/2026 दर्ज की गई है। उन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 123, 223, 274 और 275 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई नागपुर के सहायक आयुक्त (अन्न) के. आर. जयपुरकर तथा चंद्रपुर के सहायक आयुक्त (अन्न) पी. ए. उमाप के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमेश एम. कपगते ने की।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में वर्ष 2012 से गुटखा एवं सुगंधित पान मसाले की बिक्री पर प्रतिबंध लागू है। इसके बावजूद अवैध रूप से बिक्री किए जाने की शिकायतों पर अन्न एवं औषध प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here