Home Breaking News विधायक सुधीर मुनगंटीवार के जन्मदिन पर घुग्घुस में भव्य महाआरोग्य शिविर

विधायक सुधीर मुनगंटीवार के जन्मदिन पर घुग्घुस में भव्य महाआरोग्य शिविर

79

विधायक सुधीर मुनगंटीवार के जन्मदिन पर घुग्घुस में भव्य महाआरोग्य शिविर



5,281 लोगों की हुई नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच


574 मरीज निशुल्क शल्य चिकित्सा के लिए चयनित, विधायक देवराव भोंगले बोले— “सुधीरभाऊ मुनगंटीवार सेवा का दूसरा रूप हैं”

घुग्घुस (चंद्रपुर)। विधायक सुधीर मुनगंटीवार के जन्मदिन के अवसर पर घुग्घुस में पिछले 20 वर्षों से चली आ रही परंपरा को कायम रखते हुए भव्य महाआरोग्य एवं नि:शुल्क शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। स्थानीय प्रयास सभागार में आयोजित इस शिविर में 5,281 नागरिकों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि 574 मरीजों को विभिन्न प्रकार की शल्य चिकित्सा एवं आगे के नि:शुल्क उपचार के लिए पात्र घोषित किया गया।

राजुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवराव भोंगले की पहल पर आयोजित इस शिविर में हृदय रोग, नेत्र रोग, कान-नाक-गला, दंत रोग, किडनी रोग, मधुमेह तथा उच्च रक्तचाप सहित विभिन्न बीमारियों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क जांच, परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। शिविर में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंद्रपुर, जिला सामान्य अस्पताल चंद्रपुर तथा विनोबा भावे अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

कार्यक्रम का उद्घाटन एसीसी सीमेंट के प्लांट हेड लोकेश श्रीमल्ली, जिला शल्य चिकित्सक डॉ. रामटेके, लॉयड्स मेटल्स के एचआर तरुण केशवानी, अदानी समूह के अमर कुमार शर्मा, उप सिविल सर्जन डॉ. भास्कर सोनारकर, गुरुदेव समाज के अध्यक्ष प्रेमलाल पारधी, चंद्रपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अभिषेक दीक्षित, वानाडोंगरी स्थित शालिनीताई मेघे अस्पताल के डॉ. अश्विन रडके, कैंप कोऑर्डिनेटर डॉ. अजय ठाकरे, डॉ. हर्षल मेंढे, डॉ. हेमंत जुनेजा, डॉ. राजेश कांबले, नगरसेविका वैशाली ढवस, नगरसेविका चैताली सातपुते, उत्तर भारतीय आघाड़ी के अध्यक्ष रत्नेश सिंह तथा घुग्घुस के वैद्यकीय अधिकारी डॉ. पडगिलवार की प्रमुख उपस्थिति में हुआ।

शिविर के समापन अवसर पर विधायक देवराव भोंगले ने शिविर का निरीक्षण किया और आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि “सुधीरभाऊ मुनगंटीवार सेवा का दूसरा रूप हैं।” उन्होंने सुधीर मुनगंटीवार के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

इस महाआरोग्य शिविर के सफल आयोजन में भाजपा जिला महामंत्री विवेक बोढे के कुशल नियोजन और संयोजन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अमोल थेरे, नगरसेविका वैशाली ढवस, चैताली सातपुते, सिनु इसरप, संजय जोगी, विवेक तिवारी, धनराज पारखी, सुरेंद्र भोंगले, नितीन काळे, तुलसीदास ढवस, सचिन नांदे, गणेश कुटेमाटे, उमेश दडमल, अजगर खान, सौरभ घोडके, योगेश घोडके, रवी घोडके, शिवम घोडके, प्रणय काटवले, सुधाकर आसुटकर, विकी चिवंडे, राहुल बोबडे, कोमल ठाकरे, गणेश राजुरकर, बबलु सातपुते, रोहित जयस्वाल, रत्नेश सिंह, बंटी बेगल, रमेश कोटकुला, किशोर जाधव, सचिन गोखरे, श्रीकांत बहादुर, हेमंत कुमार, मानस सिंह, पियूष भोंगले, शंकर सिद्दम, सागर तांडा, रवी बोबडे, दुर्गेश ठेपाले, सुधाकर भोंगले, सुशील डांगे, हेमंत पाझरे, सिनु कोहूर, वामन डाहुले, राहुल गौरकर, सचिन पाऊलपुदे, सचिन नागपुरे, प्रवीण ठाकरे, संदीप ठाकरे, बंटी भोस्कर तथा राजू चटकी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विशेष योगदान देकर शिविर को सफल बनाया।

शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया और आयोजन की सराहना करते हुए इसे जनसेवा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here