Home Breaking News गुरुपूर्णिमा पर गुरु सम्मान समारोह का आयोजन

गुरुपूर्णिमा पर गुरु सम्मान समारोह का आयोजन

60

गुरुपूर्णिमा पर गुरु सम्मान समारोह का आयोजन



भारतीय संस्कृति के मूल्यों को अपनाने का आह्वान


हिंदी ब्राह्मण समाज बहुउद्देशीय संस्था ने श्रद्धा के साथ मनाया गुरुपूर्णिमा महोत्सव, गुरु वंदना के साथ लिया समाज सेवा का संकल्प


चंद्रपुर। गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर हिंदी ब्राह्मण समाज बहुउद्देशीय संस्था, चंद्रपुर द्वारा बंगाली कैंप स्थित संस्था कार्यालय में गुरु सम्मान एवं गुरु वंदन समारोह का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार तिवारी ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु ही व्यक्ति को ज्ञान, संस्कार और सही जीवन मार्ग प्रदान करते हैं। उन्होंने समाज के युवाओं से गुरुजनों के आदर्शों का अनुसरण करते हुए सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार तिवारी, सचिव धीरेन्द्र कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष कृपाशंकर उपाध्याय, सलाहकार रजनीश त्रिपाठी, सुरेंद्र तिवारी, पं. मथुरा प्रसाद पाण्डेय, जगदीश तिवारी, अशोक मिश्रा, अनंत तिवारी, प्रकाश पाण्डेय, अजय मिश्रा, मनोज मिश्रा, संतोष चक्रवर्ती, सौ. पूनम सुभाष झा (जिला संयोजिका), सौ. सुमन रजनीश त्रिपाठी (महानगर अध्यक्षा), सौ. गायत्री महेंद्र तिवारी (महानगर उपाध्यक्षा), सौ. सविता अजय मिश्रा, दुर्गेश चौबे (महानगर अध्यक्ष), उग्रसेन पाण्डेय, नरेंद्र (पप्पू) मिश्रा, सुनील मिश्रा (मुन्ना), सुनीत मिश्रा, आशिष (राजा) मिश्रा, प्रवीण दीक्षित, राकेश तिवारी, संदीप शुक्ला, राहुल शुक्ला, शैलेंद्र द्विवेदी, अमन द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में सामूहिक गुरु वंदना, आशीर्वचन और समाज में एकता, संस्कृति संरक्षण तथा सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। उपस्थित सभी लोगों ने गुरुपूर्णिमा के अवसर पर गुरु परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here